Redmi फ्लैगशिप स्मार्टफोन में नहीं होगा पॉप-अप कैमरा

एक नए रेडमी फ्लैगशिप स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। बीते हफ्ते जानकारी मिली थी कि यह पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। लेकिन अब Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने इन दावों को खारिज कर दिया है।

Redmi फ्लैगशिप स्मार्टफोन में नहीं होगा पॉप-अप कैमरा
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस होगा Redmi का यह फोन
  • Redmi Pro 2 के नाम से आ सकता है मार्केट में
  • पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल इन दिनों चलन में है
विज्ञापन
एक नए रेडमी फ्लैगशिप स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। बीते हफ्ते जानकारी मिली थी कि यह पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। लेकिन अब Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने इन दावों को खारिज करते हुए वीबो पर जानकारी दी है कि रेडमी के इस फ्लैगशिप हैंडसेट में पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल नहीं होगा। अब तक किए गए दावों पर गौर करे तो ऐसा प्रतीत होता है कि स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर पर चलने वाला Redmi फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi Pro 2 के नाम से आ सकता है। यह फोन फुल-स्क्रीन डिज़ाइन वाला होगा।

Weibing ने शनिवार को एक वीबो यूज़र की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए रेडमी फ्लैगशिप स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा होने के दावों को खारिज कर दिया।

याद रहे कि बीते हफ्ते वीबो पर एक पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल वाले हैंडसेट की झलक मिली थी। दावा किया गया था कि यह रेडमी ब्रांड का फ्लैगशिप हैंडसेट है। लीक हुई तस्वीर से मॉडल के नाम का तो पता नहीं चल पाया था। लेकिन साफ था कि यह मेटालिक बिल्ड और रेड रंग में आएगा।

फरवरी महीने लू विबिंग ने स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर वाले Redmi फोन की पुष्टि की थी। Xiaomi के प्रमुख ली जून को इस महीने ही कथित मॉडल के साथ देखा गया था।

कंपनी में इस Redmi हैंडसेट को "855 Flagship" स्मार्टफोन के नाम से बुलाया जा रहा है। लेकिन इसे Redmi Pro 2 के नाम से लाए जाने की चर्चा है। सबसे पावरफुल प्रोसेसर के अलावा इस Redmi फ्लैगशिप हैंडसेट में कई दमदार फीचर दिए जाने की उम्मीद है।

यह तो साफ हो गया है कि यह रेडमी फ्लैगशिप स्मार्टफोन पॉप-अप कैमरे के साथ नहीं आएगा जो अब मिड-रेंज सेगमेंट के कई वीवो फोन का हिस्सा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Pro 2, Redmi flagship, Redmi, Lu Weibing, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »