Redmi की K70 Ultra को 120Hz डिस्प्ले, 150W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च करने की तैयारी

कंपनी के K70 Ultra में 5,000 mAh की बैटरी 150 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2023 17:59 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में K70, K70 Pro और K70e को लॉन्च किया गया है
  • इसमें K70 Ultra को शामिल किया जा सकता है
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 150 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Dimensity 9300 हो सकता है

Photo Credit: यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi की K70 सीरीज में जल्द एक नया स्मार्टफोन जोड़ा जा सकता है। इस सीरीज में K70, K70 Pro और K70e शामिल हैं। इसमें K70 Ultra को शामिल किया जा सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया है कि शाओमी एक नया स्मार्टफोन Redmi K70 Ultra लॉन्च कर सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Dimensity 9300 हो सकता है। इस सीरीज के K70 Pro में  Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है।  K70 Ultra में 5,000 mAh की बैटरी 150 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें  K70 Pro के  समान 6.67 इंच 2K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 108 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर होने की संभावना है। 
Advertisement

Redmi के स्मार्टफोन्स की बिक्री पिछले एक दशक में एक अरब यूनिट्स पर पहुंच गई है। शाओमी ने Redmi की शुरुआत अफोर्डेबल प्राइसेज पर हाई क्वालिटी वाले स्मार्टफोन्स बेचने के लिए की थी। स्मार्टफोन मार्केट में इस स्ट्रैटेजी के साथ एक बड़ा बदलाव हुआ था। हाल ही में इस उपलब्धि की घोषणा शाओमी ग्रुप के सीनियर एग्जिक्यूटिव, Lu Weibing ने की थी। 

शाओमी ने चार वर्ष पहले Redmi को एक अलग सब-ब्रांड के तौर पर पेश किया था। इससे Redmi पर फोकस बढ़ा था। इसके बाद Redmi ने बहुत से नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। हाल ही में कंपनी ने Redmi Note 13R Pro, Note 13, Note 13 Pro और Note 13 Pro+ को पेश था। Redmi Note 13R Pro के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,999 युआन (लगभग 23,336 रुपये) है। इस सप्ताह Redmi 13C का 5G वेरिएंट देश में लॉन्च किया जा सकता है। यह Redmi 12C की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन का 4G मॉडल भी देश में लॉन्च करने की तैयारी है। हाल ही में इंडस्ट्री से सूत्रों ने Gadgets 360 को बताया है कि यह स्मार्टफोन 6 दिसंबर को देश में लॉन्च किया जाएगा। इसके 4G वेरिएंट को नाइजीरिया में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 दिया गया है। इसमें 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज हो सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  8. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.