32MP कैमरा, 6300mAh बैटरी के साथ Redmi A7 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2026 13:50 IST
ख़ास बातें
  • Redmi A7 Pro 5G में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Redmi A7 Pro 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi A7 Pro 5G में 6300mAh की बैटरी दी गई है।

Redmi A7 Pro 5G में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। A7 Pro 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले के साथ 6300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Redmi A7 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi A7 Pro 5G Price

Redmi A7 Pro 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये है। शुरुआती ऑफर के तहत 1 हजार रुपये डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे कीमत कम हो जाएगी। ए7 प्रो 5जी बिक्री के लिए शाओमी की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा ग्राहक खरीद पर 3 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं। यह फोन ब्लैक, मिस्ट ब्लू और सनसेट ऑरेंज कलर में उपलब्ध होगा, जिसकी बिक्री 15 अप्रैल, 2026 से शुरू होगी।

Advertisement

Redmi A7 Pro 5G Features & Specification

Redmi A7 Pro 5G  में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका  HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले ट्रिपल TÜV रीनलैंड आई कंफर्ट सर्टिफिकेट के साथ आती है। A7 Pro 5G में 6300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।  इस फोन में 4GB+64GB, 4GB+128GB और 6GB+128GB स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3.0 पर काम करता है। कंपनी 4 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और फिर 6 साल तक सिक्योरटी अपडेट ही मिलेगा। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो A7 Pro 5G के रियर में F2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए F2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 171.56 मिमी, चौड़ाई 79.47 मिमी, मोटाई 8.15 मिमी और वजन 210 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G , ड्यूल सिम, ब्लूटूथ V5.4, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, वाई-फाई शामिल है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP52 रेटिंग से लैस किया गया है। इस फोन में ऑक्टा कोर T8300 5G प्रोसेसर दिया गया है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.