Redmi A4 5G की कीमत का खुलासा, Rs 8499 में बनेगा सबसे सस्‍ता 5G स्‍मार्टफोन!

Redmi A4 5G में 6.7 इंच का IPS LCD डिस्‍प्‍ले मिलेगा, जो एचडी प्‍लस रेजॉलूशन और 90 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट से पैक होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2024 14:14 IST
ख़ास बातें
  • Redmi A4 5G की कीमत का खुलासा
  • नवंबर में खरीदने के लिए होगा उपलब्‍ध
  • 8499 रुपये में ले पाएंगे 5जी स्‍मार्टफोन

Snapdragon 4s Gen 2 को विशेष रूप से इसकी 5जी क्षमताओं के लिए पहचाना जाता है।

Redmi A4 5G India Price : शाओमी (Xiaomi) ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 (IMC) में Redmi A4 5G स्‍मार्टफोन को दिखाया था और कहा था कि फोन की कीमत 10 हजार रुपये से कम होगी। अब स्‍मार्टप्रिक्‍स की एक रिपोर्ट में फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें दावा किया गया है कि Redmi A4 5G के 4GB RAM + 128GB मॉडल को भारत में लॉन्‍च ऑफर्स और डिस्‍काउंट्स के साथ 8,499 रुपये में लाया जाएगा। ऐसा होता है तो यह कंपनी के सबसे सस्‍ते 5जी स्‍मार्टफोन्‍स में से एक होगा। 

रिपोर्ट के अनुसार, Redmi A4 5G में 6.7 इंच का IPS LCD डिस्‍प्‍ले मिलेगा, जो एचडी प्‍लस रेजॉलूशन और 90 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट से पैक होगा। फोन में क्‍वॉलकॉम का लेटेस्‍ट Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट होगा। इस प्रोसेसर के साथ Redmi A4 5G भारत में आए शुरुआती फोन्‍स में से एक होगा। 
Advertisement

Snapdragon 4s Gen 2 को विशेष रूप से इसकी 5जी क्षमताओं के लिए पहचाना जाता है। बजट स्‍मार्टफोन्‍स के लिए इस चिपसेट को तैयार किया गया है। 

रिपोर्ट कहती है कि फोन में 50MP का मेन रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसका अपर्चर f/1.8 है। यह साफ-सुथरी फोटोज लेने में मदद करेगा। फोन में 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जाएगा। Redmi A4 5G रन करेगा लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 ओएस पर, जिस पर HyperOS 1.0 की स्किन होगी। 
Advertisement

अन्‍य प्रमुख फीचर्स की बात करें तो फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जो 18 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट की खूबियां भी होंगी। 
Advertisement

फोन के दाम इसके पिछले मॉडल Redmi A3 4G से थोड़े ही ज्‍यादा होने वाले हैं, लेकिन 5जी डिवाइस तलाश रहे यूजर्स के लिए Redmi A4 5G एक बड़ा अपग्रेड होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि Redmi A4 5G को इस साल नवंबर से खरीदा जा सकेगा।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive IP52-rated design
  • 5G connectivity at a low price
  • Good battery life
  • Widevine L1 certification
  • FM Radio (via 3.5mm headphone jack)
  • Bad
  • 5G limited to Jio network only
  • Display viewing angles are not good
  • Relatively slow charging
  • Tonnes of preinstalled apps
  • Spammy notifications
  • Bad low-light camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4s जेन 2

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  2. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  3. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  4. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  5. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  7. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  9. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  10. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.