Redmi A3 का 14 फरवरी को भारत में लॉन्च, 5,000mAH की होगी बैटरी

इसमें MediaTek का प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 फरवरी 2024 19:07 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और डुअल कैमरा यूनिट है
  • इसका डिस्प्ले में 90 Hz का रिफ्रेश रेट होगा
  • इसमें MediaTek का प्रोसेसर दिया जा सकता है

इसका डिजाइन Redmi A2 के समान है

Photo Credit: Xiaomi

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का A3 भारत में 14 फरवरी को लॉन्च किा जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए एक नया लैंडिंग पेज बनाया है और इस पर इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी गई है। इसमें 6 GB का RAM और 6 GB के वर्चुअल RAM के लिए सपोर्ट है। इसकी बैटरी 5,000 mAH की है। इसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और डुअल कैमरा यूनिट है। 

इस स्मार्टफोन को ग्रीन कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका डिजाइन Redmi A2 के समान है। इसकी इमेज में USB Type-C पोर्ट दिख रहा है। कंपनी ने बताया है कि इसका डिस्प्ले में 90 Hz का रिफ्रेश रेट होगा। Redmi A3 को कुछ अफ्रीकी देशों में रिटेल स्टोर्स पर देखा गया है। इसमें MediaTek का प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। 
Advertisement

पिछले वर्ष नवंबर में Redmi ने K70 सीरीज को चीन में पेश किया था। इस सीरीज में Redmi K70, K70e और K70 Pro शामिल थे। इन स्मार्टफोन की बिक्री दिसंबर में शुरू हुई थी। कंपनी ने इनकी बिक्री शुरू होने के दो सप्ताह में 10 लाख यूनिट्स से अधिक की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया था। हाल ही में Redmi ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया था कि K70 सीरीज ने बिक्री शुरू होने के दो महीने के अंदर 20 लाख यूनिट्स की बिक्री को पार कर लिया है। ये Xiaomi के एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS वाले पहले स्मार्टफोन हैं। 

Redmi K70 और K70 Pro में 6.67 इंच 2K डिस्प्ले है। इसमें TCL C8 OLED पैनल दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इन स्मार्टफोन्स में HDR10+ और Dolby Vision के लिए सपोर्ट है। इनमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ है। Redmi K70 में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। Redmi K70 Pro में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Design, Sensor, Battery, Market, Redmi, Demand, Launch, Processor, China, Prices

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.