Redmi A3 हुआ भारत में लॉन्च, 5,000mAh बैटरी, डुअल रियर कैमरा 

Xiaomi के इस सब-ब्रांड के नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G36 SoC दिया गया है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 फरवरी 2024 17:18 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की बिक्री 23 फरवरी से शुरू होगी
  • यह Lake Blue, Olive Green और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध होगा
  • पिछले वर्ष कंपनी ने Redmi A2 को पेश किया था

पिछले वर्ष कंपनी ने Redmi A2 को पेश किया था

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi ने बुधवार को देश में Redmi A3 को लॉन्च किया। Xiaomi के इस सब-ब्रांड के नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G36 SoC दिया गया है। Redmi A3 में AI सपोर्ट वाला डुअल कैमरा सेटअप है। 

इस स्मार्टफोन के 3 GB RAM + 64 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 7,299 रुपये, 4 GB + 128 GB का 8,299 रुपये और 6 GB + 128 GB वेरिएंट का 9,299 रुपये का है। इसे Lake Blue, Olive Green और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री 23 फरवरी से शुरू होगी। इसे ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Mi.com और शाओमी के रिटेल पार्टनर्स के जरिए खऱीदा जा सकेगा। पिछले वर्ष कंपनी ने Redmi A2 को पेश किया था। इसके 2 GB RAM + 32 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 5,999 रुपये का था। 

Redmi A3 के स्पेसिफिकेशंस

डुअल-सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 (Go Edition) पर चलता है। इसमें 6.71 इंच HD+ (1,600x700 पिक्सल) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसके डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और Corning Gorilla Glass 3 दिया गया है। Redmi A3 में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Helio G36 SoC को 3 GB के RAM के साथ है। इसमें वर्चुअल RAM का फंक्शन भी है। इसमें AI सपोर्ट वाली डुअल रियर कैमरा यूनिट में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, माइक्रो-USB पोर्ट और 3.5 mm ऑडियो जैक दिया गया है। इस स्मार्टफोन में एक्सेलरोमीटर, ई-कम्पास और सिक्योरिटी पर साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर हैं। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 10 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इसका साइज 76.3 x 168.4 x 8.3 mm और भार लगभग 193 ग्राम का है। स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाले एक महत्वपूर्ण कंपोनेंट की कॉस्ट बढ़ने से आगामी महीनों में स्मार्टफोन महंगे हो सकते हैं। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में 10,000 रुपये से कम प्राइस वाले 5G स्मार्टफोन्स के प्राइस पर ज्यादा असर पड़ सकता है। देश में बिकने वाले स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी चिप्स की कॉस्ट बढ़ सकती है। मेमोरी चिप बनाने वाली दक्षिण कोरिया की Samsung और Micron मौजूदा तिमाही में अपने DRAM चिप का प्राइस 20 प्रतिशत तक बढ़ा सकती हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.