3GB रैम, 5000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Redmi A1+ बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

फोन में 6.52 इंच का डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन के साथ दिया गया है। यह एक एलसीडी पैनल है जिसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2022 16:21 IST
ख़ास बातें
  • फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है
  • बेस वेरिएंट 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है

Redmi A1 Plus को कंपनी ने ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया है।

Xiaomi ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi A1+ लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.52 इंच का डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन के साथ दिया गया है। यह एक एलसीडी पैनल है जिसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन के रियर में डुअल कैमरा जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गयाा है। डिवाइस में सिक्योरिटी के लिए रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इस बजट स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Redmi A1 Plus price, availability

पिछले कई हफ्तों से चर्चा में रहा Redmi A1 Plus आखिरकार भारत में पेश कर दिया गया है। रेडमी एवन प्लस की भारत में कीमत 6,999 रुपये से शुरू है जिसमें इसका बेस वेरिएंट 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,999 रुपये है। कंपनी ने इसे ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया है। फोन की सेल 17 अक्टूबर से शुरू होगी और यह शाओमी के ऑनलाइन स्टोर Mi.com, Mi Home Stores के साथ-साथ Flipkart व अन्य ऑनलाइन रिटेलर्स से खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement
 

Redmi A1 Plus features, specifications

लॉन्च से पहले ही Redmi A1 Plus के स्पेसिफिकेशंस  मोटे तौर पर बाहर आ गए थे, जो अब कंपनी की ओर से कंफर्म कर दिए गए हैं। फोन में 6.52 इंच का डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन के साथ दिया गया है। यह एक एलसीडी पैनल है जिसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9  है। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है। फोन के रियर में डुअल कैमरा है जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गयाा है। प्राइमरी लेंस 8 मेगापिक्सल का है जबकि साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी लेंस भी है जो कि एक डेप्थ सेंसर है। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 

Redmi A1 Plus आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 OS (Go Edition) के साथ आता है। इसकी परफॉर्मेंस का भार MediaTek Helio A22 SoC पर डाला गया है। जिसे 3GB तक रैम और 32GB स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 10W चार्जिंग का सपोर्ट है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.