Redmi 9i लॉन्च हुआ भारत में, 5,000 एमएएच बैटरी है खासियत

Redmi 9i की शुरुआती कीमत 8,299 रुपये है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,299 रुपये में खरीद पाएंगे।

Redmi 9i लॉन्च हुआ भारत में, 5,000 एमएएच बैटरी है खासियत
ख़ास बातें
  • Redmi 9i एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है
  • रेडमी 9आई में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • Redmi 9i की सेल 18 सितंबर को होगी शुरू
विज्ञापन
Redmi 9i को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह Xiaomi की Redmi 9 सीरीज़ का भारतीय मार्केट में चौथा स्मार्टफोन है। इससे पहले Redmi 9, Redmi 9A और Redmi 9 Prime लॉन्च किए जा चुके हैं। रेडमी 9आई बेहद ही किफायती स्मार्टफोन है। इसमें नॉच डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, एक रियर कैमरा और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर मिलता है। मार्केट में रेडमी 9आई के स्टोरेज और रैम पर आधारित दो वेरिएंट लाए गए हैं। रंगों के विकल्प तीन हैं।
 

Redmi 9i price in India, sale date

रेडमी 9आई की शुरुआती कीमत 8,299 रुपये है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,299 रुपये में खरीद पाएंगे। स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, सी ब्लू और नेचर ग्रीन रंग में मिलेगा। Redmi 9i की सेल 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर्स में शुरू होगी।
 

Redmi 9i specifications

डुअल-सिम Redmi 9i एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। फोन में 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 1,500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

फोटो और वीडियो के लिए रेडमी 9आई में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। आगे की तरफ 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जिसे नॉच में जगह मिली है। फोन की स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। Redmi 9i के कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, 4जी, वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। जायरो  सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और ई-कंपास फोन का हिस्सा हैं।

रेडमी 9आई की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 164.9x77.07x9 मिलीमीटर और वज़न 194 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »