Redmi 9 और Redmi 8 एक-दूसरे से कितने अलग?

Redmi 9 को स्पेन में पेश किया गया है और इसके 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 149 यूरो (लगभग 12,800 रुपये) है। वहीं, Redmi 8 का 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में 9,499 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 11 जून 2020 16:06 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9 को स्पेन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है
  • Redmi 8 को भारत में 9,499 रुपये की कीमत में किया गया है पेश
  • दोनों स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से हैं लैस

Redmi 8 की भारत में कीमत 9.499 रुपये है

Redmi 9 को Xiaomi ने गुरुवार को लॉन्च किया और यह स्मार्टफोन 2019 में लॉन्च हुए Redmi 8 का अपग्रेड है। यह फोन MediaTek Helio G80 चिपसेट पर चलता है और 5,020mAh की बैटरी से लैस आता है। रेडमी 9 में रेडमी 8 में मौजूद डुअल रियर कैमरों के बजाय क्वाड रियर कैमरा सेटअप आता है और दोनों ही फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। इसलिए, यदि आप सोच रहे हैं कि Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi के ये दोनों फोन एक-दूसरे के खिलाफ कैसे खड़े होते हैं, तो यहां हम इनकी तुलना कर रहे हैं। 
 

Redmi 9 vs Redmi 8: Price compared

रेडमी 9 को स्पेन में पेश किया गया है और इसके 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 149 यूरो (लगभग 12,800 रुपये) है। इसके 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 179 यूरो (लगभग 15,300 रुपये) है। Redmi फोन के लिए प्री-ऑर्डर 15 जून से शुरू होंगे, और प्री-ऑर्डर के दौरान, Redmi 9 के 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम वेरिएंट को क्रमशः 139 यूरो (लगभग 11,900 रुपये) और 169 यूरो (लगभग 14,500 रुपये) की इंट्रोडक्ट्री कीमत पर खरीदा जा सकेगा। फोन 18 जून को ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए स्पेन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 
Advertisement

दूसरी तरफ, Redmi 8 का 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में 9,499 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध है। फोन को एमरल्ड ग्रीन, ओनेक्स ब्लैक, रूबी रेड और सैफायर ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
 

Redmi 9 vs Redmi 8: Specifications compared

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी 9 में वाटरड्रॉप स्टाइ नॉच, 19.5 9 आस्पेक्ट रेशियो, 394 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। फोन 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो जी80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है और माली-जी52 जीपीयू और 4 जीबी तक रैम की जुगलबंदी के साथ आता है। इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी तक सपोर्ट करता है, जिसे समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के इस्तेमाल से बढ़ाने का विकल्प भी है।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर,  डुअल-सिम रेडमी 8 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ (720x1,520 पिक्सल) डॉट नॉच डिस्प्ले है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम हैं। Xiaomi ने अपने Redmi 8 में 64 जीबी तक की स्टोरेज दी है। हैंडसेट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

Redmi 9 में पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर और 118 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। रियर कैमरा में कालीडोस्कोप, अल्ट्रा-वाइड-एंगल मोड, मैक्रो मोड, पोर्ट्रेट मोड और 30fps पर 1080p रिकॉर्डिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं। रेडमी 9 में एफ/2.0 अपर्चर और 77.8 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा फीचर्स में पाम शटर, पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर, स्क्रीन फ्लैश, सेल्फ-टाइमर और बहुत कुछ शामिल हैं।
Advertisement

वहीं बात करें Redmi 8 की तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX363 सेंसर है और इसमें एफ/ 1.8 लेंस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। गौर करने वाली बात है कि इस फोन में इस्तेमाल किया गया प्राइमरी सेंसर मी मिक्स 2एस और पोको एफ1 में भी इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कैमरा सेटअप एआई पोर्ट्रेट और एआई सीन डिटेक्शन से लैस है। आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस फीचर्स हैं।

Redmi 9 18W क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी 5,020 एमएएच बैटरी के साथ आता है। कंपनी बॉक्स के अंदर एक 10W चार्जर देती है। रेडमी 9 एआई फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है और एक रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। रेडमी 8 में 5,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, रिटेल बॉक्स में 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।
Advertisement

Redmi 9 का डाइमेंशन 163.32x77.01x9.01 मिलीमीटर और वज़न 198 ग्राम है। Redmi 8 अपने उत्तराधिकारी की तुलना में छोटा और हल्का है। इसका डाइमेंशन 156.3x75.4x9.4 मिलीमीटर और वज़न 188 ग्राम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  4. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  11. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  9. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  10. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.