Redmi 9 का रिव्यू

Redmi 9 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें यह फोन Realme C12 और Narzo 20A से प्रतिस्पर्धा करता है।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2020 18:23 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9 की भारत में कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है
  • इस कीमत में यह फोन Realme C12 और Realme Narzo 20A से प्रतिस्पर्धा करता है
  • रेडमी 9 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और बैक फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैस

Redmi 9 की भारत में कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है

पिछले कुछ महीनों में बजट फोन के लॉन्च में अचानक उछाल आया है। Xiaomi का Redmi 9 उनमें से एक है। इस हालिया पेशकश की कीमत 10,000 रुपये के अंदर है और यह Redmi 8 का अपग्रेड है। भारत में बेचे जाने वाले रेडमी 9 को इसी नाम से वैश्विक मार्केट में बेचे जाना वाला मॉडल समझना गलत होगा, क्योंकि उस मॉडल को भारत में Redmi 9 Prime के रूप में बेचा जाता है। भारत में लॉन्च हुआ रेडमी 9 वेरिएंट वास्तव में ग्लोबल मार्केट का Redmi 9C है।

8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाले Redmi 9 की आज हम परिक्षा लेने वाले हैं और हम यह देखेंगे कि नया स्मार्टफोन इस कीमत में आने वाले Realme C12 और Narzo 20A फोन से कितना अलग है और यह प्रतिद्वंदियों के आगे टिक सकता है या नहीं।
Advertisement

 

Redmi 9: design

रेडमी 9 काफी लंबा और चौड़ा है, जिसे एक हाथ से इस्तेमाल करने की कोशिश के दौरान हमने महसूस भी किया। शुक्र है, यह बहुत मोटा या भारी नहीं लगता, भले ही इसकी मोटाई 9 एमएम के आसपास और वज़न 194 ग्राम है। पावर बटन तक पहुंचना आसान है, लेकिन वॉल्यूम बटन तक पहुंचने के लिए हाथ को थोड़ा एडजस्ट करना पड़ता है, क्योंकि वे पावर बटन के ऊपर हैं। आश्चर्य की बात है कि Xiaomi ने इसमें माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया है, इसके पिछले मॉडल में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट था।
 

इसमें उपयोग किए गए प्लास्टिक की क्वालिटी अच्छी है और फोन बहुत मजबूत लगता है। Redmi 9 में पीछे की तरफ एक चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल है, जो हाल के कुछ समय से ज्यादातर ब्रांड्स अपना रहे हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर के लिए एक गोलाकार कट है, जो सामान्य से थोड़ा छोटा है लेकिन हमारे उपयोग में इसने अच्छा काम किया। फेस अनलॉक भी है, जो बहुत तेज़ नहीं था।
Advertisement

Redmi 9 में 720x1600-पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला 6.53-इंच आईपीएस एचडी+ डिस्प्ले है। व्यूइंग एंगल और रंग बहुत अच्छे हैं, निश्चित रूप से उन Realme C12 और C15 की तुलना में बेहतर। ब्राइटनेस भी पर्याप्त थी, हालांकि यह थोड़ी अधिक हो सकती थी। एक बजट फोन होने के नाते, कोई हाई रिफ्रेश रेट नहीं है, लेकिन इसकी शिकायत करनी सही भी नहीं होगा। ऊपर की तरफ एक वाटरड्रॉप नॉच मिलता है और चारों ओर काफी मोटे बेजल्स।
Advertisement

बॉक्स में, रेडमी 9, 10 वाट चार्जर, डेटा केबल, सिम ट्रे को बाहर निकालने वाली पिन, और यूज़र गाइड मिलती है। आपको कोई केस या कवर नहीं मिलता है।
 
 

Redmi 9: performance

Redmi 9 MediaTek Helio G35 प्रोसेसर पर चलता है और यही चिपसेट Realme C12 और C15 द्वारा उपयोग किया जाता है। रेडमी 9 के दो वेरिएंट हैं, दोनों में 4 जीबी LPDDR4X रैम है। आप 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प चुन सकते हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 8,999 रुपये और 9,999 रुपये है। यहां उपयोग किया जाने वाला फ्लैश स्टोरेज टाइप eMMC 5.1 है। फोन में वाई-फाई एन, ब्लूटूथ 5 और एफएम रेडियो भी है। रेडियो लिए आपको ईयरफोन लगाने की ज़रूरत पड़ती है, लेकिन ऐसा Redmi 8 के साथ नहीं था।
Advertisement
 

इस फोन की बजट प्रकृति को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शन सभ्य है। रेडमी 9 MIUI 12 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। एनिमेशन में कुछ ध्यान देने योग्य लैग थे और कई बार ऐप या सिस्टम मेन्यू खोलने में कुछ देरी होती थी। यह रियलमी सी15 के समान है, जिसमें समान चिपसेट और रैम मिलती है।

गेमिंग प्रदर्शन थोड़ा कमजोर था। ग्रैंड माउंटेन जैसे गेम्स अच्छी तरह से चले, लेकिन आस्फॉल्ट 9 जैसे भारी गेम्स में स्मूथ फ्रैमरेट नहीं मिलते। वीडियो फोन के डिस्प्ले पर ठीक दिखते हैं और नीचे की तरफ दिया गया स्पीकर काफी लाउड था।
Advertisement

MIUI 12 के स्टॉक ऐप्स विज्ञापनों से भरे हैं और अनचाहे अलर्ट के साथ नोचिफिकेशन पैनल को भर देते हैं। बहुत सारे ऐप्स पहले से इंस्टॉल आते हैं, लेकिन शुक्र है कि इनमें से अधिकांश को अनइंस्टॉल किया जा सकता है।
 
 

Redmi 9: battery life

रेडमी 9 ने हमारे अनुभव में संतोषजनक बैटरी बैकअप दिया। हम आसानी से डेढ़ दिन का यूसेज़ मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में Redmi 9 18 घंटे और 44 मिनट तक चला, जो बहुत अच्छा समय है। हालांकि, इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने में थोड़ा समय लगता है। साथ दिए गए 10W चार्जर के साथ एक घंटे के बाद भी, रेडमी 9 की बैटरी केवल 40 प्रतिशत तक ही पहुंच पाई। यह फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करता है, जो थोड़ा निराशाजनक है।
 

Redmi 9: cameras

रेडमी 9 में काफी मामूली सेटअप है। आपको 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, और 13-मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरा साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। कैमरा ऐप बेसिक शूटिंग मोड देता है और एक प्रो मोड भी है।

दिन के उजाले में शूटिंग करते समय तस्वीरों की क्वालिटी काफी औसत होती है। जब आप ज़ूम करते हैं तो एचडीआर डिटेल्स को अच्छी तरह से संभाला लेता है, लेकिन लैंडस्केप शॉट्स में बनावटी डिटेल्स आती हैं। क्लोज़-अप थोड़ा बेहतर था, लेकिन एक्सपोज़र बेहतर हो सकता है। ऑटोफोकस की गति ठीक थी, लेकिन बहुत अच्ची नहीं कही जा सकती। पोर्ट्रेट मोड ने काफी अच्छी तरह से काम किया, यहां तक कि वस्तुओं के लिए भी।
 
 

रेडमी 9 वास्तव में कम रोशनी में संघर्ष करता है। क्लोज़-अप सब्जेक्ट्स पर फोकस लॉक करने में भी थोड़ा समय लगा। रात में शूटिंग के समय डिटेल्स कमज़ोर थे। कैमरा AI एक्सपोज़र को बढ़ाता है, लेकिन उपयोग करने के लिए कोई समर्पित नाइट मोड नहीं है।

Redmi 9 दिन के दौरान सोशल मीडिया पर इस्तेमाल करने योग्य सेल्फी दे सकता है, लेकिन कम रोशनी में अच्छे परिणाम देने में संघर्ष करता है।
 
 

दिन के समय शूटिंग के दौरान वीडियो की क्वालिटी भी औसत थी। आप 1080p पर कैप्चर कर सकते हैं, लेकिन स्थिरता बेकार है। वीडियो शूट करते समय कैमरा बार बार फोकस ढूंढ़ता है और उम्मीद के मुताबिक, कम रोशनी में क्वालिटी बहुत खराब है।
 

Verdict

Redmi 9 स्मार्टफोन 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर कई बजट फोन के साथ प्रतिस्पर्धा करता है, लेकिन जब आपके पास Realme Narzo 10A जैसे फोन हैं, तो यह थोड़ा कमज़ोर पड़ जाता है, क्योंकि नार्ज़ो लगभग इतने ही पैसों में बेहतर हार्डवेयर पेश करता है। रेडमी 9 का 128 जीबी स्टोरेज वर्ज़न 9,999 रुपये का है और यह Redmi 9 Prime के साथ भी प्रतिस्पर्धा करता है, जो समान कीमत पर काफी बेहतर प्रदर्शन और स्पेसिफिकेशन्स देता है।

हमें नहीं लगता कि रेडमी 9 में कोई खास फीचर है, जो इसे इस कीमत पर अन्य स्मार्टफोन से अलग खड़ा कर सके। यह कम कीमत पर एक अच्छा विकल्प होता, लेकिन हाल ही में इंडस्ट्री में स्मार्टफोन की कीमत बढ़ी थी, जिसे देखते हुए हमें लगता है कि आप रेडमी के या रियलमी के इसी कीमत के अन्य विकल्पों के साथ जा सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built
  • Good battery life
  • Bad
  • Mediocre camera performance
  • Bloatware and spam in MIUI
  • Laggy Android experience
  • Not great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  4. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  5. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  6. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  7. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  8. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  10. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.