Redmi 9 Prime और Realme Narzo 10A में है कौन बेहतर?

Redmi 9 Prime फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी DDR4x रैम दिया गया है। वहीं, Realme Narzo 10A मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें जुगलबंदी के लिए 3 जीबी और 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 4 अगस्त 2020 18:40 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9 Prime में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • Realme Narzo 10A में दिया गया है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • रेडमी 9 प्राइम फोन में 5,020 एमएएच बैटरी दी गई है

रियलमी नार्ज़ो 10ए की बैटरी 5,000 एमएएच की है

Redmi 9 Prime स्मार्टफोन को आज भारतीय मार्केट में Xiaomi के लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। बता दें, इस नए Redmi  स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन बिल्कुल Redmi 9 स्मार्टफोन की तरह ही हैं, जो कि जून में स्पेन में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इस फोन की कीमत रेडमी 9 की कीमत से काफी कम है। वहीं कीमत के लिहाज़ से इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन प्रभावित करने वाले हैं, जैसे क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 5,020 एमएएच बैटरी, वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले व मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर आदि। कीमत को देखते हुए रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन को जो फोन भारतीय मार्केट में टक्कर दे सकता है, वो है Realme Narzo 10A। रियलमी नार्ज़ो 10ए को भारतीय मार्केट में मई में Realme Narzo 10 के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, लॉन्च के वक्त इसका केवल एक 3 जीबी रैम व 32 स्टोरेज वेरिएंट पेश किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही कंपनी ने फोन का नया मॉडल 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेश कर दिया था।
 

यदि आप लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो ऐसे में हमने आपकी सहूलियत के लिए कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर आज लॉन्च हुए Redmi 9 Prime की तुलना Realme Narzo 10A से कर डाली है। आइए, देखते हैं इस तुलना में कौन-सा फोन किस पर पड़ता है भारी।
 

Redmi 9 Prime vs Realme Narzo 10A: price in India

भारत में आज लॉन्च हुए Redmi 9 Prime स्मार्टफोन के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 9,999 रुपये है, जबकि इसके 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। वहीं, दूसरी ओर Realme Narzo 10A के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,499 रुपये है और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,999 रुपये है।

रेडमी 9 प्राइम फोन में आपको चार कलर ऑप्शन मिलेंगे, जो हैं स्पेस ब्लू, मिंट ग्रीन, मैट ब्लैक और सनराइज़ फ्लेयर। जबकि रियलमी नार्ज़ो 10ए हैंडसेट में सो व्हाइट और सो ब्लू ऑप्शन मिलते हैं।
Advertisement
 

Redmi 9 Prime vs Realme Narzo 10A: specifications

दोनों ही फोन डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट मौजूद है। रेडमी 9 प्राइम फोन Android 10 आधारित MIUI 11 पर काम करता है, जबकि रियलमी नार्ज़ो 10ए भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर काम करता है। रेडमी फोन में 6.53-इंच फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मौजूद है। वहीं, नार्ज़ो 10ए में 6.5 इंच का एचडी+ वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस होगा। रेडमी 9 प्राइम फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी DDR4x रैम दिया गया है। वहीं, नार्ज़ो 10ए मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें जुगलबंदी के लिए 3 जीबी और 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी 9 प्राइम फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिया गया है जो कि 118 डिग्री तक फील्ड ऑफ व्यू (FoV) प्रदान करता है। इसके अलावा फोन में 5 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। हालांकि, रियलमी नार्ज़ो 10ए स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरों के साथ आता है। इस सेटअप में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है और तीसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

रेडमी 9 प्राइम फोन में 5,020 एमएएच बैटरी दी गई है, जिसमें 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। वहीं, रियलमी नार्ज़ो 10ए की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

रेडमी 9 प्राइम के डायमेंशन की बात करें, तो 163.32x77.01x9.1mm के इस फोन का भार 198 ग्राम है। जबकि नार्ज़ो 10ए फोन का डाइमेंशन 164.4x75x8.95mm है और वज़न 195 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Superb battery life
  • Very good performance
  • Great value for money
  • Bad
  • Spammy notifications and bloatware
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.