Redmi 9 Prime की पहली सेल आज, यहां होगी बिक्री

Redmi 9 Prime के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है, जबकि इसके 128 जीबी वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन के दोनों ही वेरिएंट्स आपको स्पेस ब्लू, मिंट ग्रीन, मैट ब्लैक और सनराइज़ फ्लेयर कलर ऑप्शन में मिलेंगे।

Redmi 9 Prime की पहली सेल आज, यहां होगी बिक्री
ख़ास बातें
  • रेडमी 9 प्राइम फोन में 5,020 एमएएच बैटरी दी गई है
  • Redmi 9 Prime फोन Android 10 आधारित MIUI 11 पर काम करेगा
  • हीलियो जी80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है Redmi 9 Prime
विज्ञापन
Redmi 9 Prime की पहली सेल आज आयोजित होगी। रेडमी नोट 9 सीरीज़ का यह फोन अमेज़न इंडिया पर सुबह 10 बजे स्पेशल अर्ली एक्सेस सेल के तहत उपलब्ध होगा। याद रहे कि डिवाइस को कुछ दिन पहले लॉन्च किया गया था। यह चार रंगों में आता है। Redmi 9 Prime वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर, क्वाड रियर कैमरा सेटअप, रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
 

Redmi 9 Prime price in India

रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है, जबकि इसके 128 जीबी वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन के दोनों ही वेरिएंट्स आपको स्पेस ब्लू, मिंट ग्रीन, मैट ब्लैक और सनराइज़ फ्लेयर कलर ऑप्शन में मिलेंगे। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Redmi 9 Prime को अमेज़न की वेबसाइट पर सुबह 10 बजे बेचा जाएगा। इसके बाद फोन की फ्लैश सेल 17 अगस्त को मी डॉट कॉम, अमेज़न, मी होम स्टोर्स और मी स्टू़डियो स्टोर्स में आयोजित होगी।
 

Redmi 9 Prime specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी 9 प्राइम फोन Android 10 आधारित MIUI 11 पर काम करेगा। इसमें 6.53-इंच फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मौजूद है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी DDR4x रैम दिया गया है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिया गया है जो कि 118 डिग्री तक फील्ड ऑफ व्यू (FoV) प्रदान करता है। इसके अलावा फोन में 5 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

शाओमी ने इसमें 128 जीबी तक की स्टोरेज दी है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट 512 जीबी तक मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, आईआर ब्लास्टर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि मौजूद है। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और P2i  स्प्लैश प्रूफ भी शामिल है।

इसके अलावा रेडमी 9 प्राइम फोन में 5,020 एमएएच बैटरी दी गई है, जिसमें 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कंपनी बॉक्स के अंदर एक 10 वाट चार्जर देती है। डायमेंशन की बात करें, तो 163.32x77.01x9.1mm के इस फोन का भार 198 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Decent performance
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »