Redmi 9 Prime की सेल आज एक बार फिर, कीमत 9,999 रुपये से शुरू

Redmi 9 Prime स्मार्टफोन दो कॉन्फिग्रेशन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो हैं 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और दूसरा है 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है, जबकि इसके 128 जीबी वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 24 अगस्त 2020 10:04 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9 Prime की सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी
  • Amazon और Mi.com वेबसाइट पर आयोजित होगी सेल
  • खरीद के लिए चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन

Redmi 9 Prime में दिया गया है 6.53-इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले

Redmi 9 Prime स्मार्टफोन की सेल आज दूसरी बार Amazon और Mi.com वेबसाइट पर आयोजित की जाने वाली है। यह सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था, जिसके स्पेसिफिकेशन Redmi 9 स्मार्टफोन की तरह है जो कि जून में स्पेन में लॉन्च किया गया था। रेडमी 9 प्राइम स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह क्वाड रियर कैमरा सेटअप, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और दमदार बैटरी से लैस है। इस स्मार्टफोन में आपको चार कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही रैम व स्टोरेज में दो कॉन्फिग्रेशन प्राप्त होंगे।
 

Redmi 9 Prime price in India

जैसे कि हमने बताया Redmi 9 Prime स्मार्टफोन दो कॉन्फिग्रेशन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो हैं 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और दूसरा है 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है, जबकि इसके 128 जीबी वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन के दोनों ही वेरिएंट्स आपको स्पेस ब्लू, मिंट ग्रीन, मैट ब्लैक और सनराइज़ फ्लेयर कलर ऑप्शन में मिलेंगे। जैसा कि हमने आपको बताया, Redmi 9 Prime की सेल Amazon और Mi.com वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
Advertisement
 
 

Redmi 9 Prime specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी 9 प्राइम फोन Android 10 आधारित MIUI 11 पर काम करेगा। इसमें 6.53-इंच फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मौजूद है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी DDR4x रैम दिया गया है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिया गया है जो कि 118 डिग्री तक फील्ड ऑफ व्यू (FoV) प्रदान करता है। इसके अलावा फोन में 5 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

शाओमी ने इसमें 128 जीबी तक की स्टोरेज दी है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट 512 जीबी तक मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, आईआर ब्लास्टर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि मौजूद है। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और P2i  स्प्लैश प्रूफ भी शामिल है।
Advertisement

इसके अलावा रेडमी 9 प्राइम फोन में 5,020 एमएएच बैटरी दी गई है, जिसमें 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कंपनी बॉक्स के अंदर एक 10 वाट चार्जर देती है। डायमेंशन की बात करें, तो 163.32x77.01x9.1mm के इस फोन का भार 198 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.