Redmi 9 Prime होने वाला है 4 अगस्त को लॉन्चः फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

Redmi 9 Prime को 4 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे आयोजित होगी जिसे कंपनी के सभी सोशल मीडिया अकाउंटस्, यूट्यूब और आधिकारिक वेबसाइट पर स्ट्रीम किया जाएगा।

Redmi 9 Prime होने वाला है 4 अगस्त को लॉन्चः फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत
ख़ास बातें
  • Redmi 9 Prime हैंडसेट वाकई में Redmi 9 हो सकता है
  • क्वाड कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है रेडमी 9 प्राइम
  • Redmi 9 Prime में फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा
विज्ञापन
Redmi 9 Prime भारत आने वाला है। Xiaomi के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन से 4 अगस्त से पर्दा उठेगा। दूसरी तरफ, Amazon पर इसका प्रमोशन प्राइम डे लॉन्च के तौर पर किया जा रहा है। इसका मतलब है कि फोन की सेल 6-7 अगस्त को होने वाली प्राइम डे सेल के दौरान होना तय है। भले ही शाओमी ने अपने फोन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कई टीज़र ज़ारी किए हैं, लेकिन अभी तक इस हैंडसेट के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इसलिए हमने आपकी सुविधा के लिए आधिकारिक टीज़र्स और कयासों के आधार पर रेडमी 9 प्राइम के बारे में कुछ जानकारियां इकट्ठा की हैं।
 

Redmi 9 Prime launch date, time, live stream, sale details

शाओमी रेडमी 9 प्राइम को 4 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे आयोजित होगी जिसे कंपनी के सभी सोशल मीडिया अकाउंटस्, यूट्यूब और आधिकारिक वेबसाइट पर स्ट्रीम किया जाएगा। Redmi 9 Prime की बिक्री अमेज़न, मी डॉट कॉम, मी होम स्टोर्स और मी अधिकृत स्टोर्स में होगी। फिलहाल, कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Redmi 9 Prime specifications (expected)

हमें रेडमी 9 प्राइम के स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि Redmi 9 Prime हैंडसेट जून महीने में लॉन्च किए गए Redmi 9 के ग्लोबल वर्ज़न का रीब्रांडेड वेरिएंट होगा। ऐसा होता है तो इसमें कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है, क्योंकि Xiaomi पहले भी ऐसा कई बार कर चुकी है। गौर करने वाली बात यह भी है कि अभी तक कंपनी द्वारा ज़ारी टीज़र्स से रेडमी 9 प्राइम के जिन स्पेसिफिकेशन की ओर इशारा मिला है, वो रेडमी 9 के ग्लोबल वेरिएंट से पूरी तरह से मेल खाते हैं। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने 31 जुलाई को टीज़र ज़ारी करके बताया था कि Redmi 9 Prime में फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा। यह फीचर रेडमी 9 के ग्लोबल वेरिएंट का भी हिस्सा है।

अगर Redmi 9 Prime हैंडसेट वाकई में Redmi 9 ही निकलता है तो हम फोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर, 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज होने की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा रेडमी 9 प्राइम हैंडसेट में 6.53 इंच डिस्प्ले, 5020 एमएएच बैटरी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और डुअल-सिम सपोर्ट होगा।

पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप भी है। यहां पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा।

Redmi 9 के अन्य स्पेसिफिकेशन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और आईआर ब्लास्टर शा
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Decent performance
  • कमियां
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 9 Prime, Redmi 9 Prime specifications, Redmi, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »