Redmi 9 की कीमत लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Redmi 9 दो विकल्पों में लॉन्च होगा - 3 जीबी + 32 जीबी मॉडल और 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल। फोन को तीन कलर ऑप्शन- ग्रे, सनसेट पर्पल और ग्रीन में आने की सूचना भी दी गई है।

Redmi 9 की कीमत लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Redmi 9 में MediaTek Helio G80 चिपसेट दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • MediaTek Helio G80 प्रोसेसर से लैस हो सकता है Redmi 9
  • रिटेल बॉक्स से पता चला फोन में होगा वाटरड्रॉप नॉच और क्वाड कैमरा सेटअप
  • 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम विकल्प में लॉन्च हो सकता है रेडमी 9
विज्ञापन
Redmi 9 एक बार फिर से लीक हो गया है और इस बार इस स्मार्टफोन की कीमत और संभावित स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की जानकारी ऑनलाइन सामने आई हैं। रेडमी 9 के रंग विकल्पों की भी जानकारी साझा की गई है और साथ में एक रिटेल बॉक्स इमेज भी सामने आई है जो हमें फोन के डिज़ाइन के बारे में बताती है। उम्मीद की जा रही है कि Redmi 9 में  वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर कैमरा सेंसर के ठीक नीचे होगा। एक हालिया लीक से पता चलता है कि रेडमी 9 को MediaTek Helio G80 प्रोसेसर पर काम करेगा और यह 5,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस होगा।
 

Redmi 9 price, color options (expected)

GizmoChina ने रेडमी 9 के बारे में जानकारी दी है। प्रकाशन बताता है कि रेडमी 9 दो विकल्पों में लॉन्च होगा - 3 जीबी + 32 जीबी मॉडल और 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल। इसके 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 139 डॉलर (लगभग 10,500 रुपये) बताई गई है, जबकि Redmi 9 का 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प 149 डॉलर (लगभग 11,200 रुपये) में लॉन्च होगा।

फोन को तीन कलर ऑप्शन- ग्रे, सनसेट पर्पल और ग्रीन में आने की सूचना भी दी गई है।
 

Redmi 9 launch date (expected)

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन को 25 जून को लॉन्च किया जाएगा, लेकिन GizmoChina को लगता है कि यह इससे भी जल्द लॉन्च होगा। Xiaomi ने Redmi 9 सीरीज़ के लॉन्च के संबंध में कोई जानकारी जारी नहीं की है। हालांकि, लीक की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए यह संभावना काफी है कि रेडमी 9 लॉन्च के काफी करीब है।
 

Redmi 9 design(expected)

प्रकाशन ने एक कथित रेडमी 9 रिटेल बॉक्स की तस्वीर भी साझा की है, जिसमें यह फोन वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ दिखाई देता है। इसका बैक भी हाल के लीक हुए फोटो के समान दिखता है। Redmi 9 में पीछे की तरफ एक लाइन में तीन इमेज सेंसर दिखाई देते हैं और एक चौथा कैमरा सेंसर फ्लैश के साथ साइड में सेट किया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर पीछे के पैनल के टॉप सेंटर में तीन कैमरा सेंसर के ठीक नीचे सेट किया गया है।
 

Redmi 9 specifications (expected)

पिछली लीक्स के अनुसार रेडमी 9 फोन 6.5 इंच फुलएचडी एलसीडी डिस्प्ले व मिडल होल-पंच डिज़ाइन के साथ आएगा। फोन मीडियाटेक जी80 प्रोसेसर से लैस हो सकता है और इसके साथ 3 जीबी/ 4 जीबी रैम के विकल्प होंगे। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो इसमें आपको 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिल सकता है।

रेडमी 9 क्वाड रियर कैमरा के साथ आ सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और चौथा व आखिरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा रेडमी 9 में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  3. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  4. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  5. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  6. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  7. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  8. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  9. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  10. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »