Redmi 9 Power और Mi 10i के भारतीय वेरिएंट्स को लेकर मिली कई अहम जानकारियां

Redmi 9 Power भारत में 4 जीबी + 64 जीबी और 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट्स के साथ आ सकता है। फोन में ग्रीन, ब्लू और ब्लैक रंगों के विकल्प होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2020 16:35 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9 Power हो सकता है Redmi Note 9 4G का रीब्रांडेड वेरिएंट
  • Redmi Note 9 5G को Mi 10i के नाम से किया जा सकता है लॉन्च
  • दोनों फोन Google Play Console लिस्टिंग में देखें जा चुके हैं

Redmi 9 Power को हाल ही में गूगल प्ले कॉन्सोल लिस्टिंग में देखा गया था

Redmi 9 Power और Mi 10i के भारतीय वेरिएंट की जानकारी आधिकारिक घोषणा से पहले लीक हो गई है। दोनों नए Xiaomi फोन जल्द ही देश में लॉन्च हो सकते हैं। जबकि रेडमी 9 पावर को पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 9 4G का रीब्रांडेड वेरिएंट माना जा रहा है, मी 10आई को Redmi Note 9 5G का रीब्रांडेड बताया जा रहा है। रेडमी 9 पावर और मी 10आई के बारे में बताई गई जानकारी के अलावा, Xiaomi ने चीन में अपनी नई लॉन्च की गई रेडमी नोट 9 सीरीज़ के सेल रिकॉर्ड की घोषणा की है। सीरीज़ में Redmi Note 9 4G, Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G शामिल हैं।

टिप्सटर इशान अग्रवाल के सहयोग से 91Mobiles ने रिपोर्ट किया है कि Redmi 9 Power भारत में 4 जीबी + 64 जीबी और 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट में आएगा। फोन में ग्रीन, ब्लू और ब्लैक रंगों के विकल्प होने की उम्मीद है। इसके अलावा, रेडमी 9 पावर कथित तौर पर एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट के साथ आएगा।

Redmi 9 Power की मौजूदगी का सुझाव देने वाली एक लिस्टिंग इस हफ्ते की शुरुआत में गूगल प्ले कॉन्सोल पर देखी गई थी। फोन को मॉडल नंबर M2010J19SI के साथ लिस्ट किया गया था, जो मूल रूप से रेडमी नोट 9 4जी के साथ जुड़ा था। जैसा कि हमने बताया कि रेडमी नोट 9 4जी को कुछ दिनों पहले चीन में लॉन्च किया गया था।

रेडमी 9 पावर के अलावा, 91Mobiles ने Mi 10i के भारतीय वेरिएंट के संभावित स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी है। फोन को 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा इसके रंग विकल्पों में ब्लू, ब्लैक और ग्रैडिएंट ऑरेंज / ब्लू के शामिल होने की उम्मीद है।
Advertisement

Redmi 9 Power की तरह, Mi 10i को भी Google Play Console पर कथित तौर पर देखा गया था। लिस्टिंग में फोन के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट से लैस होने की जानकारी मिली थी और साथ ही इसमें 6 जीबी रैम शामिल हो सकती है। मी 10आई को रेडमी नोट 9 प्रो 5जी के रीब्रांडेड विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
Advertisement

Xiaomi ने अभी तक Redmi 9 Power और Mi 10i के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 10i, Redmi 9 Power
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  13. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  14. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  15. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  16. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.