Redmi 8A में हो सकता है सिर्फ एक रियर कैमरा

Redmi 8A: हाल ही में मॉडल नंबर M1908C3KE के साथ एक नया Xiaomi स्मार्टफोन टीना पर लिस्ट किया गया है। जानें रेडमी 8ए के बारे में।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 12 सितंबर 2019 12:04 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 8A Specifications की फिलहाल कोई जानकारी नहीं
  • Redmi 7A का अपग्रेड हो सकता है रेडमी 8ए
  • नया Xiaomi स्मार्टफोन मॉडल नंबर M1908C3KE के साथ हुआ लिस्ट

Redmi 8A: रेडमी 8ए में हो सकता है सिर्फ एक रियर कैमरा

Photo Credit: TENAA

Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने हाल ही में अपनी Redmi Note 8 Series को लॉन्च किया है और अब ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी Redmi 7 Series के अपग्रेड Redmi 8, Redmi 8A और Redmi 8 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है। पिछले कुछ हफ्तों से रेडमी नोट 8 सीरीज़ से संबंधित कई लीक सामने आ चुके हैं और अब मॉडल नंबर M1908C3KE के साथ नया Xiaomi स्मार्टफोन टीना पर लिस्ट कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि यह रेडमी 8ए हो सकता है।

टीना लिस्टिंग से फोन के ज्यादा स्पेसिफिकेशन तो पता नहीं चले हैं लेकिन इस बात का पता चला है कि फोन 4जी एलटीई कनेक्टिविटी, डुअल-सिम कार्ड स्लॉट और एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। टीना द्वारा पब्लिश की गई तस्वीरों में फोन के पिछले हिस्से में एलईडी फ्लैश के साथ सिंगल रियर कैमरा है। फोन का सटीक डिज़ाइन तो फिलहाल स्पष्ट नहीं है लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि फोन के फ्रंट पैनल में वाटचड्रॉप-नॉच है।

इसके अलावा सिम-कार्ड स्लॉट फोन के बायीं ओर तो वहीं वॉल्यूम और पावर बटन फोन के दाहिनी ओर है। इस वक्त फिलहाल यही जानकारी सामने आई है। रेडमी 8ए की कथित टीना लिस्टिंग को सबसे पहले स्लैशलीक कंट्रीब्यूटर ने स्पॉट किया था। टीना लिस्टिंग में फोन के पिछले हिस्से में सिंगल रियर कैमरे की झलक तो वहीं कुछ समय पहले लीक में फोन के बैक पैनल पर दो रियर कैमरे दिखाई दिए थे।

ऐसे में संभव है कि पिछले लीक में जिस फोन को दर्शाया गया था वह Redmi 8A नहीं बल्कि Redmi 8 था। याद करा दें कि रेडमी 8 को भी पिछले महीने टीना पर लिस्ट किया गया था। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Xiaomi ने फिलहाल अपनी आगामी Redmi 8 सीरीज़ के बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  5. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  6. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  7. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  8. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  9. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  10. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.