Redmi 8 की सेल आज, इस खास ऑफर के साथ होगा उपलब्ध

प्रमोशनल ऑफर के तहत, Redmi 8 के 4 जीबी रैम वेरिेएंट को 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह ऑफर फोन के पहले 50 लाख यूनिट के लिए है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2019 10:54 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • Redmi 8 का प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है
  • Xiaomi ने अपने Redmi 8 में 64 जीबी तक की स्टोरेज दी है
Redmi 8 की बिक्री आज फिर आयोजित होगी। शाओमी के इस बजट स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट, शाओमी डॉट कॉम और मी होम स्टोर्स पर होगी। Xiaomi Redmi 8 को इस महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था। इसकी सेल अब तक कुछ बार ही आयोजित हुई है। अहम खासियतों की बात करें तो रेडमी 8 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। प्रतीत होता है कि Xiaomi अब तक के 50 लाख यूनिट बेचने में सफल नहीं रही है। इसलिए फोन का सिर्फ 4 जीबी रैम वेरिएंट आज बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 

Redmi 8 price in India

प्रमोशनल ऑफर के तहत, रेडमी 8 के 4 जीबी रैम वेरिेएंट को 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह ऑफर फोन के पहले 50 लाख यूनिट के लिए है। फोन ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सेफायर ब्लू रंग में मिलता है। सोमवार को आयोजित होने वाली सेल में रेडमी 8 को दोपहर 12 बजे उपलब्ध कराया जाएगा। फोन फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर्स में मिलेगा।
Advertisement
 

Redmi 8 specifications, features

डुअल-सिम रेडमी 8 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ डॉट नॉच डिस्प्ले है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम हैं।

रेडमी 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX363 सेंसर है और इसमें एफ/ 1.8 लेंस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। गौर करने वाली बात है कि इस फोन में इस्तेमाल किया गया प्राइमरी सेंसर मी मिक्स 2एस और पोको एफ1 में भी इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कैमरा सेटअप एआई पोर्ट्रेट और एआई सीन डिटेक्शन से लैस है।
Advertisement

आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस फीचर्स हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक भी है।

Xiaomi ने अपने Redmi 8 में 64 जीबी तक की स्टोरेज दी है। हैंडसेट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, वायरलेस एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

रेडमी 8 में 5,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, रिटेल बॉक्स में 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and build quality
  • USB Type-C port, wireless FM radio
  • All-day battery life
  • Bad
  • Weak processor
  • Poor camera quality in low light
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 8, Redmi 8 price in India, Redmi 8 specifications, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  3. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  4. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  5. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  10. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.