Redmi 8 स्मार्टफोन फिर हुआ महंगा, जानें नई कीमत

कंपनी ने Redmi 8 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया था। हालांकि, शाओमी ने बाद में इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचना बंद कर दिया था।

Redmi 8 स्मार्टफोन फिर हुआ महंगा, जानें नई कीमत

रेडमी 8 में है 5,000 एमएएच बैटरी

ख़ास बातें
  • पहले भी बढ़ चुकी है Redmi 8 की कीमत
  • आखिरी बार जून में हुआ था रेडमी 8 की कीमत में इज़ाफा
  • नई कीमत में उपलब्ध है रेडमी 8 का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट
विज्ञापन
Redmi 8 स्मार्टफोन की कीमत भारत में एक बार फिर बढ़ गई है। अब रेडमी 8 स्मार्टफोन आपको 9,799 रुपये में मिलेगा। Xiaomi ने Gadgets 360 को इस खबर पुष्टि दी। आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब रेडमी 8 के दाम बढ़ाए गए हों, पिछले महीने ही इसकी कीमत में इज़ाफा किया गया था। याद दिला दें, रेडमी 8 स्मार्टफोन भारत में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। उस वक्त Xiaomi के इस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये थी, जबकि इसका 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध था। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच दिया गया है। इस फोन के बैक में 'ऑरा मिरर डिज़ाइन' मौजूद है और इसके अलावा इस फोन के लिए आपको तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे।
 

Redmi 8 price in India

रेडमी 8 की कीमत में बढ़ोतरी के साथ अब इसका 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आपको 9,499 रुपये की जगह 9,799 रुपये में मिलेगा। यानी कि इस बार स्मार्टफोन की कीमत में 300 रुपये का इज़ाफा हुआ है। Xiaomi ने Gadgets 360 को बढ़ी हुई कीमत की पुष्टि की। हालांकि, कंपनी ने यह साफ नहीं किया कि इस बार स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी क्यों की गई है। जैसा कि हमने बताया यह स्मार्टफोन नौ महीने पहले लॉन्च किया गया है और इस दौरान स्मार्टफोन की कीमत में कई बार इज़ाफा किया गया है।

फोन बढ़ी हई कीमत में Mi.com और Flipkart पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा ऑफलाइन स्टोर्स पर भी नई कीमतें लागू होंगी। Redmi 8 की इस बढ़ी हुई कीमत की जानकारी सबसे पहले 91Mobiles ने दी थी।

यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि कंपनी ने रेडमी 8 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया था। हालांकि, शाओमी ने बाद में इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचना बंद कर दिया था। अब मार्केट में केवल फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ही खरीद के लिए उपलब्ध है। इस वजह से केवल इसी वेरिेएंट की कीमत में इज़ाफा किया गया है।
 
 

Redmi 8 specifications, features

डुअल-सिम रेडमी 8 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर काम करता है। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ डॉट नॉच डिस्प्ले है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम हैं।

रेडमी 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX363 सेंसर है और इसमें एफ/ 1.8 लेंस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। गौर करने वाली बात है कि इस फोन में इस्तेमाल किया गया प्राइमरी सेंसर मी मिक्स 2एस और पोको एफ1 में भी इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कैमरा सेटअप एआई पोर्ट्रेट और एआई सीन डिटेक्शन से लैस है।

आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस फीचर्स हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक भी है।

Xiaomi ने अपने Redmi 8 में 64 जीबी तक की स्टोरेज दी है। हैंडसेट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, वायरलेस एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

रेडमी 8 में 5,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, रिटेल बॉक्स में 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and build quality
  • USB Type-C port, wireless FM radio
  • All-day battery life
  • कमियां
  • Weak processor
  • Poor camera quality in low light
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
डिस्प्ले6.22 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा वाला Poco M8 5G हुआ Flipkart Goat Sale में ₹1000 सस्ता, देखें डील
  2. क्या गाय का गोबर चलाएगा AI? डेटा सेंटर के लिए बिजली बनाने का नया तरीका
  3. Flipkart Goat Sale: ₹20000 में आने वाले टॉप 5 टैबलेट पर हो रही तगड़ी बचत
  4. अपने इलाके में कैसे चेक करें 5G नेटवर्क आ रहा है या नहीं? ऑनलाइन हो जाएगा सारा काम
  5. Oppo Reno 16c 5G vs Google Pixel 9a vs Samsung Galaxy S25 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Flipkart Goat Sale में Samsung Galaxy A36 5G पर मिल रहा ₹7,000 से ज्यादा डिस्काउंट
  7. Apple के फोल्डेबल iPhone को कस्टमर्स तक पहुंचने में हो सकती है देरी!
  8. Moto G77 Power में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. ₹80 हजार में लॉन्च हुआ Nothing Phone 3 आधे प्राइस में! Prime Day Sale में आज आखिरी मौका
  10. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »