Redmi 7A आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Redmi 7A India Launch: रेडमी 7ए को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। जानें Redmi 7A के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 जुलाई 2019 09:55 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लैस है Redmi 7A
  • 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX486 रियर सेंसर होगा रेडमी 7ए में
  • चीनी वेरिएंट में 5.45 इंच की एचडी स्क्रीन है Redmi 7A में

Redmi 7A India Launch: रेडमी 7ए आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Redmi 7A को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा और Xiaomi इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी करेगी। याद करा दें कि Redmi 7A को दो महीने पहले चीन में लॉन्च किया गया था और अब अंतत: रेडमी 7ए को आज भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा। Redmi 7 का थोड़ा कमज़ोर वर्जन है Redmi 7A। चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट में Xiaomi ने 5.45-इंच की स्क्रीन और 4,000 एमएएच की बैटरी दी है। भारत में Redmi 6A का अपग्रेड होगा Redmi 7A। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि Redmi 7A के भारतीय वेरिएंट में 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX486 रियर सेंसर होगा जबकि चीनी वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल का सेंसर था।

शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्वीट किया कि स्पेशल फीचर की घोषणा आज रेडमी 7ए के लॉन्च इवेंट की की जाएगी। Redmi इंडिया पिछले काफी समय से टीज़र जारी कर इस बात का संकेत दे रही है कि Redmi Note 7 और Mi A2 में इस्तेमाल किया कैमरा फीचर दिया जा सकता है। लेकिन Xiaomi ने पुष्टि कर दी है कि Redmi 7A के भारतीय वेरिएंट में 12 मेगापिक्सल का सोनी !MX486 रियर सेंसर होगा।
 

Redmi 7A लॉन्च इवेंट का समय, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम

Xiaomi Redmi 7A का लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। YouTube पर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी, इवेंट के शुरू होने के बाद आप खबर में ऐम्बेड किए लिंक के प्ले बटन पर क्लिक कर इवेंट को देख पाएंगे।


Xiaomi के अनुसार, चीनी मार्केट में रेडमी 7ए की शुरुआती कीमत 549 चीनी युआन (लगभग 5,500) रुपये है। इस दाम में 2 जीबी + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। वहीं, इसका 2 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 599 चीनी युआन (लगभग 6,000 रुपये) है। चीन में Redmi 7A की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो जाएगी तो वहीं इसकी पहली सेल 6 जून को होगी। Redmi 7A के दो कलर वेरिएंट हैं- मैट ब्लैक और ब्लू।
 

Redmi 7A की भारत में कीमत (उम्मीद)

Redmi 7A की भारत में कीमत से पर्दा तो आज लॉन्च इवेंट के दौरान ही उठेगा। चीनी मार्केट में रेडमी 7ए की शुरुआती कीमत 549 चीनी युआन (लगभग 5,500) रुपये है। इस दाम में 2 जीबी + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। वहीं, इसका 2 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 599 चीनी युआन (लगभग 6,000 रुपये) है। Redmi 7A की भारत में कीमत पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 6A के समान होने की उम्मीद है।
Advertisement
 

Redmi 7A स्पेसिफिकेशन

चीन में लॉन्च हुए रेडमी 7ए के स्पेसिफिकेशन पर नज़र डाले तो यह फोन डुअल-सिम (नैनो) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। कंपनी ने इस फोन में दो अनोखे सॉफ्टवेयर फीचर दिए हैं। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल मोड है और एक फैमिली गार्जियन फंक्शन भी है।

फोन में 5.45 इंच की एचडी (720x1440 पिक्सल) स्क्रीन है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। फिलहाल, रैम और स्टोरेज के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है। हालांकि, कंपनी ने यह ज़रूर बताया कि इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग स्लॉट होगा। यूज़र 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। हैंडसेट में एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आने वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi 7A की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वैसे, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे फीचर होना लगभग तय है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  2. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  3. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  4. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  5. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  2. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  3. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  4. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  5. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  6. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  7. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  8. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  9. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.