Xiaomi Redmi 7A की बिक्री Flipkart पर, मिल रहे हैं ये ऑफर्स

Xiaomi Redmi 7A Sale: रेडमी 7ए की सेल दोपहर 12 बजे Flipkart और Mi.com पर होगी। जानें हैंडसेट की कीमत, स्पेसिफिकेशन और इसके साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 जुलाई 2019 11:43 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी 7ए के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX486 कैमरा है
  • Redmi 7A की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है रेडमी 7ए

Xiaomi Redmi 7A Price: रेडमी 7ए की कीमत 5,999 रुपये से शुरू

Xiaomi Redmi 7A आज एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। शाओमी रेडमी 7ए की सेल दोपहर 12 बजे Flipkart और Mi.com पर होगी। शाओमी ब्रांड के इस हैंडसेट की अहम खासियतों की बात करें तो रेडमी 7ए में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपेसट, 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, एचडी+ डिस्प्ले और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम दोनों ही प्लेटफॉर्म पर पुराना फोन देने पर एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है।
 

Redmi 7A की भारत में कीमत, सेल का समय और सेल ऑफर्स

रेडमी 7ए (रिव्यू) की कीमत भारत में 5,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,199 रुपये है। फोन मैट ब्लैक, मैट ब्लू और मैट गोल्ड रंग में मिलेगा। लॉन्च ऑफर के तहत, शाओमी अपने रेडमी 7ए हैंडसेट के दोनों ही वेरिएंट को 200 रुपये सस्ते में बेचेगी। हैंडसेट को 5,799 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। यह छूट जुलाई के लिए है। रेडमी 7ए की सेल दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर होगी।


सेल ऑफर की बात करें तो मी डॉट कॉम पर रेडमी 7ए के साथ रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक के साथ 125 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। ग्राहक 399 रुपये में मी प्रोटेक्ट सर्विस भी खरीद सकते हैं, इसके अलावा पुराना फोन वापस करने पर एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिलेगा।
Advertisement

फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा उपलब्ध है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक, एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। पुराना फोन वापस करने पर एक्सचेंज डिस्काउंट, 199 रुपये में कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान भी है।
 

Redmi 7A specifications

डुअल-सिम (नैनो) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। रेडमी 7ए में 5.45 इंच की एचडी (720x1440 पिक्सल) स्क्रीन है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज। यूज़र 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement
 

Xiaomi Redmi 7A कैमरा फीचर्स

रेडमी 7ए के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX486 कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। हैंडसेट में एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आने वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी 7ए की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Excellent battery life
  • Two-year warranty
  • Bad
  • Sub-par camera performance
  • Bloatware and ads in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.