Xiaomi Redmi 6 Pro हुआ सस्ता, जानें नया दाम

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi के Redmi 6 Pro स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जनवरी 2019 12:55 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi 6 Pro में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस है रेडमी 6 प्रो
  • रेडमी 6 प्रो डिस्प्ले नॉच के साथ आने वाला पहला रेडमी स्मार्टफोन है

Xiaomi Redmi 6 Pro हुआ सस्ता, जानें नया दाम

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi के Redmi 6 Pro स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी गई है। शाओमी ने आज रेडमी 6 प्रो की कीमत में कटौती की घोषणा की है। Redmi 6 Pro शाओमी का चौथा ऐसा स्मार्टफोन है जिसकी कीमत में कटौती की घोषणा की गई है। रेडमी 6 प्रो का 3 जीबी और 4 जीबी वेरिएंट अब क्रमश: 9,999 रुपये और 11,999 रुपये में मिलेगा। याद करा दें कि हाल ही में Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Redmi Y2 और Mi A2 की कीमत में भी कटौती हुई है।
 

Redmi 6 Pro की भारत में कीमत

शाओमी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि 4 जीबी रैम/64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कटौती कर दी गई है। कटौती से पहले 4 जीबी रैम वेरिएंट 12,999 रुपये और 3 जीबी रैम वेरिएंट 10,999 रुपये में बेचा जाता था, इसका मतलब दोनों ही मॉडल अब 1,000 रुपये सस्ते में आपको मिल जाएंगे।


याद करा दें कि, पिछले साल सितंबर माह में Xiaomi Redmi 6 Pro (रिव्यू) को भारत में लॉन्च किया गया था। रेडमी 6 प्रो नई कीमत के साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in पर लिस्ट कर दिया गया है। Mi Home और सभी ऑफलाइन रिटेलर पर हैंडसेट अब नए दाम पर बेचा जाएगा। कंपनी ने हाल ही में Mi A2, Redmi Y2 और Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन के दाम भी कम किए हैं।
Advertisement
 

Xiaomi Redmi 6 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Xiaomi Redmi 6 Pro एंड्रॉयड आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें है 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें काम करता है ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड है 2 गीगाहर्ट्ज़। साथ देते हैं एड्रेनो 506 जीपीयू, 3 व 4 जीबी के रैम।

Xiaomi Redmi 6 Pro में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है, जो पीडीएएफ, एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो एआई पोर्ट्रेट मोड और एचडीआर मोड से लैस है। Xiaomi Redmi 6 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी और हेडफोन जैक। Xiaomi Redmi 6 Pro को पावर देती है 4000 एमएएच की बैटरी। पर्याप्त सेंसर के साथ स्मार्टफोन का वज़न 178 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Dedicated microSD card slot
  • Vivid display
  • Very good battery life
  • Bad
  • No dual 4G VoLTE
  • Unattractive notch design
  • Weak low-light camera performance
  • App scaling is affected by the notch
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.