Redmi 5A की सेल आज, फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर बिकेगा

Xiaomi के लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi 5A को आज खरीदने का मौका है। Redmi 5A की बिक्री गुरुवार को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट पर होगी।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 29 मार्च 2018 10:57 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi 5A को आज खरीद सकते हैं
  • Redmi 5A की सेल गुरुवार को दोपहर 12 बजे से
  • पुराना ऑफर खत्म, अब 5,999 रुपये कीमत में बिकेगा रेडमी 5ए
Xiaomi के लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi 5A  को आज खरीदने का मौका है। Redmi 5A  की बिक्री गुरुवार को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट मी.कॉम पर होगी। चूंकि, 50 लाख Redmi 5A  बिक चुके हैं इसलिए हैंडसेट पर जारी डिस्काउंट अब यूज़र को नहीं मिलेगा। यानी, Redmi 5A स्मार्टफोन 4,999 रुपये का नहीं मिलेगा। इसकी कीमत होगी 5,999 रुपये। कीमत में इज़ाफे के अलावा बता दें कि Redmi 5A एक कम कीमत वाला स्मार्टफोन है, जो आकर्षक स्पेसिफिकेशन और फीचर से लैस है। बीते दिन ही कंपनी ने Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro की सेल आयोजित की थी, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदा। Redmi 5A की पिछली सेल 22 मार्च को आयोजित की गई थी।
 

Xiaomi Redmi 5A की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

जैसा कि हमने बताया, Xiaomi Redmi 5A की भारत में कीमत 5,999 रुपये होगी। इस कीमत में यूज़र 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के लिए यूज़र को चुकाने होंगे 6,999 रुपये। इसके साथ ही यूज़र को 2,200 रुपये का जियो कैशबैक वाउचर दिया जाएगा। साथ ही मिलेगा 4.5 टीबी तक के डेटा का फायदा।


डुअल सिम वाला शाओमी रेडमी 5ए एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पीपीआई है। फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम 425 प्रोसेसर है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। (पढ़ें रिव्यू)
Advertisement

दोनों ही वेरिएंट की स्टोरेज 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिसके 8 दिन तक स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.