Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत

Xiaomi ने आज गुरुवार को भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Redmi 17 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 सितंबर 2026 12:53 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 17 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi 17 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Redmi 17 5G में 7900mAh की बैटरी दी गई है।

Redmi 17 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने आज गुरुवार को भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Redmi 17 5G लॉन्च कर दिया है। Redmi के इस फोन में 7,900mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में लंबे समय तक चल सकती है। वहीं यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 सीरीज चिपसेट से भी लैस किया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Redmi 17 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 

Redmi 17 5G Price & Availability

Redmi 17 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999 है, लेकिन नेट प्रभावी कीमत ₹23,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹41,999 लेकिन नेट प्रभावी कीमत ₹26,999 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन के साथ-साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 10 सितंबर से उपलब्ध होगा। Redmi 17 5G को ग्राहक ऐब्सोल्यूट ब्लैक, एंडलेस ब्लू और एटरनल ऑरेंज कलर में खरीद सकते हैं।

Advertisement

Redmi 17 5G Features & Specifications

Redmi 17 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, HBM ब्राइटनेस 825 निट्स है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 170.12 मिमी, चौड़ाई 78.42 मिमी, मोटाई 8.8 मिमी और वजन 232 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक सिस्टम दिया गया है। यह फोन धूल, पानी और गिरने से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। यह फोन वर्चुअल प्रोक्सिमिटी सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास सेंसर से लैस किया गया है। इस फोन में 6GB/8GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS2.2 स्टोरेज दी गई है। रैम 16GB तक बढ़ाई जा सकती है, वहीं इंटरनल स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 17 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 7900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W टर्बो चार्ज और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, वाई-फाई, एफएम रेडियो, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रगैन 4 जेन 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस किया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.