Redmi 15A 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट

Redmi ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Redmi 15A 5G पेश किया है, जिसकी तुलना Realme P4 Lite 5G और Samsung Galaxy F70e 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026 10:06 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 15A 5G में ऑक्टा कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Realme P4 Lite 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है।
  • Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है।

Redmi 15A 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G

Photo Credit: Redmi/Realme/Samsung

Redmi ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Redmi 15A 5G पेश किया है, जिसकी तुलना Realme P4 Lite 5G और Samsung Galaxy F70e 5G से हो रही है। Redmi 15A 5G ऑक्टा कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Realme P4 Lite 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है। यहां हम आपको Redmi 15A 5G, Realme P4 Lite 5G और Samsung Galaxy F70e 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi 15A 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G

कीमत

Redmi 15A 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये, 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। वहीं Realme P4 Lite 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।

डिस्प्ले

Redmi 15A 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Realme P4 Lite 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक पीक ब्राइटेनस है।

Advertisement

बैटरी बैकअप

Redmi 15A 5G में 6300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme P4 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy F70e 5G में 6,000mAh की बैटरी है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Redmi 15A 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3.0 के साथ आता है। वही Realme P4 Lite 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है।

Advertisement

प्रोसेसर

Redmi 15A 5G में ऑक्टा कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Realme P4 Lite 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है।

Advertisement

कैमरा सेटअप 

Redmi 15A 5G के रियर में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Realme P4 Lite 5G के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा  है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Advertisement

Redmi 15A 5G में 3.5 मिमीऑडियो जैक, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Realme P4 Lite 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में ड्यूल सिम, 3.5 मिमी जैक, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.