Redmi 14C 5G की कीमत का हुआ लॉन्च से पहले खुलासा, जानें सबकुछ

Redmi 14C 5G बाजार में 6 जनवरी को लॉन्च होने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जनवरी 2025 12:26 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 14C 5G में 120hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले होगी।
  • Redmi 14C 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
  • Redmi 14C 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट दिया जाएगा।

Redmi 14C में 6.88 इंच की बड़ी IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने Redmi 14C 4G बीते साल अगस्त में लॉन्च किया था। अब इसका 5G वेरिएंट यानी कि Redmi 14C 5G बाजार में 6 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले 14C 5G की कीमत का खुलासा हो गया है। यहां हम आपको Redmi 14C 5G के स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi 14C 5G Price


एक्स पर एक टिपस्टर के अनुसार,  भारत में Redmi 14C 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये होगी। जो कि बिक्री के हिसाब से 10,999 रुपये से 11,999 रुपये के बीच होगी। इस लीक से यह भी खुलासा हुआ है कि 14C 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट दिया जाएगा।


Redmi 14C 5G में मिलेंगे ऐसे फीचर्स


Redmi 14C 5G में ब्रांड के अनुसार 120hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले होगी। कंपनी फोन को तीन रंगों जैसे कि स्टारलाइट ब्लू, स्टारडस्ट पर्पल और स्टारगेज ब्लैक में पेश करेगी। अफवाह यह है कि 14C 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।


Redmi 14C Specifications


अगस्त में लॉन्च हए Redmi 14C में 6.88 इंच की बड़ी IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन मीडियाटेक Helio G81 चिपसेट से लैस है। इसमें 8जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है। कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 5160mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.