Redmi 14C 5G जल्द हो सकता है लॉन्च

इसे विभिन्न मार्केट्स में कुछ अलग स्पेसिफिकेशंस के साथ लाया जा सकता है। यह अफोर्डेबल सेगमेंट में पेश किया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जून 2024 23:11 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन अफोर्डेबल सेगमेंट में पेश किया जाएगा
  • Redmi 14C 5G में पिछले वर्जन की तुलना में कुछ सुधार किए जा सकते हैं
  • इसे विभिन्न मार्केट्स में कुछ अलग स्पेसिफिकेशंस के साथ लाया जा सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की 14C 5G को लॉन्च करने की तैयारी है। यह स्मार्टफोन IMEI डेटाबेस में दिखा है। पिछले वर्ष Redmi 13C 5G को पेश किया गया था। इसे विभिन्न मार्केट्स में कुछ अलग स्पेसिफिकेशंस के साथ लाया जा सकता है। यह अफोर्डेबल सेगमेंट में पेश किया जाएगा। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Redmi 14C 5G में पिछले वर्जन की तुलना में कुछ सुधार किए जा सकते हैं। Redmi 13C 5G में 6,74 इंच IPS LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Redmi ने इस वर्ष की शुरुआत में भारत में Note 13 Pro 5G सीरीज को  लॉन्च किया था। इस सीरीज में Redmi Note 13 5G, Note 13 Pro 5G और Note 13 Pro+ 5G शामिल हैं। इस सीरीज के प्रो वर्जन में क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को एक नए कलर में पेश किया जा सकता है। हाल ही में टिप्सटर Sudhanshu (@Sudhanshu1414) ने बताया था कि यह स्मार्टफोन नए ग्रीन कलर में लाया जा सकता है। कंपनी ने Note 13 Pro 5G को Arctic White, Coral Purple और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया था। इसके स्पेसिफिकेशंस में बदलाव नहीं होगा। 

यह पता नहीं चला है कि कंपनी इस सीरीज के अन्य स्मार्टफोन को नए कलर में पेश करेगी या नहीं। Note 13 Pro 5G के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का लॉन्च पर प्राइस 25,999 रुपये, 8 GB + 256 GB का 27,999 रुपये और 12 GB + 256 GB का 29,999 रुपये का था। Redmi Note 13 Pro+ 5G में 6.67 इंच CrystalRes AMOLED डिस्प्ले (2,712 x 1,220 पिक्सल) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स तक केपीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
  3. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  4. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  5. OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
  6. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  7. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  8. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  9. Amazfit Bip Max स्मार्टवॉच लॉन्च, 4GB स्टोरेज के साथ 20 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  10. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
  3. Amazfit Bip Max स्मार्टवॉच लॉन्च, 4GB स्टोरेज के साथ 20 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  4. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  5. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  6. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  7. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  8. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  9. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  10. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.