Redmi 14C 5G या Realme C63 5G, Rs 10 हजार की रेंज में कौन सा फोन है बेहतर?

दोनों ही फोन में बजट प्राइस में कई आकर्षक फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 फरवरी 2025 18:44 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 14C 5G की कीमत भारत में 9,999 रुपये से शुरू है।
  • Realme C63 5G की कीमत Rs 10,300 रुपये से शुरू होती है।
  • Redmi 14C 5G में बड़ी बैटरी है, 50MP मेन कैमरा है।

Redmi 14C 5G और Realme C63 5G, दोनों ही ऐसे बजट स्मार्टफोन हैं जो 5G कनेक्टिविटी ऑफर करते हैं।

Redmi 14C 5G और Realme C63 5G, दोनों ही ऐसे बजट स्मार्टफोन हैं जो 5G कनेक्टिविटी ऑफर करते हैं। दोनों ही फोन में कई आकर्षक फीचर्स मिलते हैं। लेकिन किसी एक को चुनना हो तो कौन सा फोन होगा बेहतर? हम यहां पर Redmi 14C 5G और Realme C63 5G के फुल स्पेसिफिकेशंस की तुलना करके आपको बता रहे हैं। 

Redmi 14C 5G vs Realme C63 5G: Display
Redmi 14C 5G में 6.88 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें डस्ट और वाटर रसिस्टेंस फीचर भी मौजूद है। वहीं, Realme C63 5G में 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें 625 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। दोनों ही फोन में HD प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। लेकिन Realme के फोन में पिक्सल डेंसिटी में अंतर आ जाता है और यह ज्यादा शार्प डिस्प्ले से लैस है। वहीं, Redmi के फोन में स्क्रीन साइज थोड़ा बड़ा है जो कंटेंट देखने के लिहाज से बेहतर लग सकता है। 

Redmi 14C 5G vs Realme C63 5G: Processor
Redmi 14C 5G में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह 4nm प्रोसेसिंग तकनीक पर बना है। यह 6GB रैम के साथ पेअर किया गया है। Realme C63 5G में Dimensity 6300 चिपसेट लगा है जो 6nm प्रोसेसिंग पर बना है। इसमें हाई क्लॉक स्पीड दी गई है। 
Advertisement

Redmi 14C 5G vs Realme C63 5G: Battery
Redmi 14C 5G में 5160mAh की बैटरी है और साथ में 18W फास्ट चार्जिंग दी गई है। वहीं, Realme C63 5G फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है जिसके साथ में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। यहां पर Redmi का फोन बैटरी क्षमता और फास्ट चार्जिंग क्षमता, दोनों में ही आगे निकल जाता है। 
Advertisement

Redmi 14C 5G vs Realme C63 5G: Camera
Redmi 14C 5G में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा है। वहीं, Realme C63 5G में 32MP मेन कैमरा है और 8MP फ्रंट कैमरा है। यहां पर रेडमी का फोन कैमरा के मामले में बेहतर साबित हो सकता है। हालांकि, लो-लाइट परफॉर्मेंस में रियलमी फोन बेहतर निकल कर आ सकता है। 
Advertisement

Pricing
Redmi 14C 5G की कीमत भारत में 9,999 रुपये से शुरू है। यह रियलमी के फोन से कुछ अफॉर्डेबल प्राइस में आता है। Realme C63 5G की कीमत Rs 10,300 रुपये से शुरू होती है। हालांकि कीमत में बहुत ज्यादा अंतर नहीं कहा जा सकता है। Redmi का फोन यहां पर कम कीमत में बेहतरीन वैल्यू फॉर मनी प्रदान करता दिखाई देता है। इसमें बड़ी बैटरी है, 50MP मेन कैमरा है। हालांकि मल्टीटास्किंग जैसे मामलों में रियलमी फोन आगे निकलता दिखता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  2. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  2. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  3. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  4. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  5. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  6. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  7. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  8. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.