Redmi 13C लॉन्च हुआ 5000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा, 90Hz डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

फोन को ब्लैक और क्लोवर ग्रीन में लॉन्च किया गया है। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 नवंबर 2023 13:49 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 13C को फिलहाल नाइजीरिया में लॉन्च किया गया है।
  • यह MediaTek Helio G85 SoC से लैस है।
  • फोन Android 13 आधारित MIUI 14 पर चलता है।

फोन में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले है जो कि एक LCD पैनल है।

Photo Credit: X/Anvin

Xiaomi की ओर से Redmi 13C को मार्केट में पेश कर दिया गया है। कंपनी ने इसे ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया है। जिसकी शुरुआत नाइजीरिया से की गई है। Redmi 13C को हाल ही में Amazon पर स्पॉट किया गया था जहां पर इसके स्पेक्स लॉन्च से पहले ही सामने आ गए थे। फोन में 6.74 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 8 जीबी तक रैम दी गई है। यह 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ आता है। आइए जानते हैं इसके सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Redmi 13C price

Redmi 13C को फिलहाल नाइजीरिया में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 98,100 नाइजीरियन नायरा (लगभग 10,000 रुपये) है। इसका 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 108,100 नाइजीरियन नायरा (लगभग 11,000 रुपये) में आता है। फोन को ब्लैक और क्लोवर ग्रीन में लॉन्च किया गया है। 
 

Redmi 13C specifications

Redmi 13C के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले है जो कि एक LCD पैनल है। जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है और 720 x 1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। यह MediaTek Helio G85 SoC से लैस है। फोन Android 13 आधारित MIUI 14 पर चलता है। इसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। साथ ही रैम को भी वर्चुअल रूप में 4 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा पर नजर डालें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच है जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। फोन में यूएसबी टाइप सी फीचर है। कहा जा रहा है कि कंपनी बॉक्स में चार्जिंग एडेप्टर भी देगी। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, USB-C समेत 3.5mm हेडफोन जैक भी सपोर्ट में है। इसके बैक पैनल में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन के डाइमेंशन 168 x 78 x 8.09mm हैं। इसका वजन 192 ग्राम बताया गया है। 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  2. Telegram Ban पर भड़के उसके मालिक, बोले- 15 करोड़ यूजर्स को सजा देकर नहीं रुकेगा पेपर लीक!
  3. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide आया IMDA सर्टिफिकेशन पर नजर, जानें सबकुछ
  5. Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
  6. 24000mAh बैटरी के साथ 170W आउटपुट वाला पावरबैंक Lenovo ने किया लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide आया IMDA सर्टिफिकेशन पर नजर, जानें सबकुछ
  2. 24000mAh बैटरी के साथ 170W आउटपुट वाला पावरबैंक Lenovo ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, US FCC पर हुई लिस्टिंग
  5. मात्र 99 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट, Vodafone Idea का धांसू प्लान, Jio-Airtel के उड़े होश
  6. iPhone पर कैसे बनाएं दूसरा वॉट्सऐप अकाउंट, यहां जानें पूरी प्रक्रिया
  7. Telegram Ban पर भड़के उसके मालिक, बोले- 15 करोड़ यूजर्स को सजा देकर नहीं रुकेगा पेपर लीक!
  8. Specs AR Glasses लॉन्च, 20 घंटे चलेगी बैटरी, AI फीचर्स के साथ गजब के फायदे, जानें कीमत
  9. बैन के बाद Telegram के मालिक का Reliance पर बड़ा आरोप, कहा- हो रही इंटरनेट हाइजैकिंग
  10. फोन नहीं, ट्यूबलाइट! 10,000 निट्स के साथ सबसे चमकदार होगा Honor X80 Pro Max, 22 जून को है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.