Redmi 13C 5G स्‍मार्टफोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ चीन में लॉन्‍च

Redmi 13C 5G को 3 रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शंस में लिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2023 12:41 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 13C 5G स्‍मार्टफोन चीन में लॉन्‍च
  • इस महीने की शुरुआत में भारत में हुआ था लॉन्‍च
  • 10 हजार रुपये की रेंज में आता है यह स्‍मार्टफोन

Redmi 13C 5G में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: mi.com

स्‍मार्टफोन मार्केट में ऐसा बहुत कम होता है कि कोई डिवाइस चीन से बाहर अन्‍य मार्केट में पहले लॉन्‍च हो जाए। Redmi ने इस महीने की शुरुआत में Redmi 13C 5G स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च किया था। यह 10 हजार रुपये की रेंज में आती है। कंपनी ने इस फोन को अब चीन में पेश कर दिया है। चीनी मॉडल में लगभग वही फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस ऑफर किए गए हैं, जो भारत में बिक रहे Redmi 13C 5G में हैं। 5000 एमएएच बैटरी और 50 मेगापिक्‍सल वाले इस फोन की क्‍या है कीमत और प्रमुख फीचर्स, आइए जानते हैं। 
 

Redmi 13C 5G Price in China

Redmi 13C 5G को चीन में 3 ऑप्‍शंस में लिया जा सकता है। 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल के दाम 749 युआन हैं। 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल भी है, जिसकी कीमत 849 युआन है। इसका 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल  1,049 युआन में लॉन्‍च हुआ है। इस फोन को रेनबो स्टार यार्न और स्टार रॉक ब्लैक कलर ऑप्‍शन में लिया जा सकता है। 
Advertisement

Redmi 13C 5G के भारत में प्राइस 4 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट के लिए 9,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट के लिए 11,499 रुपये और 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट के लिए 13,499 रुपये हैं।
 

Redmi 13C 5G specifications and features

Redmi 13C 5G में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉलूशन 600 x 720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 600 nits तक है। यह डीसी डिमिंग को सपोर्ट करता है और फोन साइड में फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 
Advertisement

Redmi 13C 5G में मीडियाटेक का Dimensity 6100+ प्रोसेसर लगाया गया है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया गया है साथ में 2MP का ऑक्‍सीलरी लेंस है। फोन में 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Redmi 13C 5G में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि, फोन के साथ सिर्फ 10W चार्जर ही आता है। जैसाकि हमने बताया फोन के साथ अधिकतम 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज सपोर्ट है। एसडी कार्ड लगाकर स्‍टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है, जिस पर MIUI 14 की लेयर है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में डुअल सिम सपोर्ट, 5G, Wi-Fi, ब्‍लूटूथ, USB-C पोर्ट और 3.5mm का ऑडियो जैक इस फोन में है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish design
  • Supports most 5G bands
  • Full-HD video streaming
  • Bad
  • Plenty of bloatware
  • Spammy notifications
  • Display could be brighter
  • Soft speaker
  • Poor camera performance
  • Slow charging with packaged charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6100+

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 0.08-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.