Redmi 12,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 13,000mAh से 14,000mAh तक की बैटरी पर भी विचार कर रही है।
Redmi 12,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन के बाद 14,000mAh कैपेसिटी पर काम कर रहा है
स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी देने की होड़ लगातार बढ़ रही है। Vivo के बाद अब Redmi भी इस मामले में नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहा है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 12,000mAh कैटेगरी की बैटरी वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इस बैटरी की मास प्रोडक्शन प्लानिंग पूरी हो चुकी है और इसे मिड-टू-हाई रेंज स्मार्टफोन में दिया जा सकता है। इतना ही नहीं, Redmi इससे भी बड़ी 13,000mAh से 14,000mAh तक की बैटरी पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह बड़ी बैटरी अगले साल मास प्रोडक्शन में पहुंच सकती है। हालांकि, अभी कंपनी ने किसी फोन का नाम या लॉन्च टाइमलाइन कन्फर्म नहीं की है।
टिप्स्टर Digital Chat Station ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर जानकारी दी है कि एक स्मार्टफोन ब्रांड की 12,000mAh कैटेगरी वाली बैटरी की मास प्रोडक्शन प्लानिंग पूरी हो चुकी है। इस बैटरी को मिड-टू-हाई रेंज के स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया जा सकता है। रिपोर्ट में इस ब्रांड को Redmi बताया गया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी अपने किस स्मार्टफोन में इस बैटरी का इस्तेमाल करेगी।
लीक में सबसे खास बात यह है कि Redmi सिर्फ 12,000mAh तक ही रुकने वाला नहीं है। कंपनी 13,000mAh से 14,000mAh तक की बैटरी को भी एक्टिवली टेस्ट और इवैल्यूएट कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैटरी को अगले साल मास प्रोडक्शन में लाने की योजना है। अगर ऐसा होता है तो आने वाले समय में स्मार्टफोन में 14,000mAh तक की बैटरी देखने को मिल सकती है। हालांकि, अभी इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई पक्की जानकारी नहीं है।
Redmi ने पिछले कुछ समय में अपने स्मार्टफोन की बैटरी कैपेसिटी तेजी से बढ़ाई है। जनवरी में लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 Max में 9,000mAh की बैटरी दी गई थी। वहीं, अक्टूबर में पेश हुए Redmi K100 में 10,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। अब कंपनी 12,000mAh और 14,000mAh बैटरी वाले फोन की तैयारी कर रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।