Redmi 10 Prime फोन मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से होगा लैस

Manu Kumar Jain ने ट्विटर के जरिए एक तस्वीर साझा की है, जिसके जरिए यह कंफर्म होता है कि Redmi 10 Prime फोन मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही यह जानकारी दी है कि नया फोन मौजूदा Redmi 9 Prime और Redmi 9 Power की तुलना में अपग्रेड्स के साथ आएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 अगस्त 2021 18:34 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 10 Prime फोन 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  • रेडमी 10 प्राइम फोन हो सकता है Redmi 10 का रीब्रांडेड वर्ज़न
  • फोन की जानकारी मनु कुमार जैन द्वारा दी गई है
Redmi 10 Prime स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसका खुलासा खुद Xiaomi India के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने शुक्रवार को कियाा है। बता दें, इस प्रोसेसर को जुलाई महीने में पेश किया गया था और Redmi 10 पहलो वो फोन था जिसमें इसे फीचर किया गया था। मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर होने की पुष्टि से यह संकेत मिलते हैं कि रेडमी 10 प्राइम स्मार्टफोन सच में रेडमी 10 का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। रेडमी 10 फोन होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आया था। इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

Manu Kumar Jain ने ट्विटर के जरिए एक तस्वीर साझा की है, जिसके जरिए यह कंफर्म होता है कि Redmi 10 Prime फोन मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस होगा। एग्जिक्यूटिव ने यह भी उल्लेख किया है कि यह नया फोन मौजूदा Redmi 9 Prime और Redmi 9 Power की तुलना में अपग्रेड्स के साथ दस्तक दे सकता है।
Advertisement
 

रेडमी 10 प्राइम स्मार्टफोन भारत में 3 सितंबर को लॉन्च किया जाने वाला है, जिसके कुछ दिन पहले ही मनु कुमार जैन द्वारा टीज़र पोस्ट कर इसके प्रोसेसर की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन को लेकर माना जा रहा है कि यह रेडमी 10 का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जिसे इस महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया है। इस फोन में भी मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर दिया गया है।

आपको बता दें, इस हफ्ते की शुरुआत में शाओमी ने रेडमी 10 प्राइम फोन को टीज़ किया था, जिसमें इसके होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन, अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और डुअल माइक्रोफोन की जानकारी मिली थी। यह स्मार्टफोन हाल ही में कथित रूप से Bluetooth Special Interest Group (Bluetooth SIG) साइट पर मॉडल नंबर 21061119BI के साथ लिस्ट हुआ था, मॉडल नंबर का I भारतीय मार्केट की तरफ इशारा देता है।
Advertisement
 

Redmi 10 Prime specifications (expected)

यदि रेडमी 10 प्राइम रेडमी 10 का रीब्रांडेड वर्ज़न हुआ, तो इसके स्पेसिफिकेशन एक समान होंगे। यह फोन पिछले हफ्ते 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एडेप्टिव सिंक डिस्प्ले के साथ पेश हुआ था, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ था। साथ ही फोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर से लैस था, जिसे 6GB तक रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेअर किया गया था। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है जो 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ आता है। इसमें 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और मैक्रो और डेप्थ के लिए दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर भी मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सेल सेंसर दिया गया है। फोन की बैटरी 5,000mAh की है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन 9W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग में भी सक्षम है।

Redmi 10 Prime के साथ शाओमी कंपनी नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स भी 3 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। यह ईयरबड्स Redmi AirDots 3 हो सकते हैं, जिसके इस साल चीन में पेश किया गया था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 90Hz refresh rate display
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Average cameras
  • Preinstalled apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी88

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Pre-installed bloatware, spammy notifications
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 10 Prime specifications, Redmi 10 Prime, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.