6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Redmi 10 Prime स्मार्टफोन, फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा...

Redmi 10 Prime स्मार्टफोन 3 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन से जुड़ी अहम जानकारियों से पर्दा उठाया जा रहा है। हाल ही में कंपनी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने टीज़ किया था कि यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 2 सितंबर 2021 11:55 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 10 Prime फोन 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  • फोन में मिलेगा रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट
  • रेडमी 10 प्राइम फोन हो सकता है Redmi 10 का रीब्रांडेड वर्ज़न
Redmi 10 Prime स्मार्टफोन 3 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाने वाला है। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन से जुड़ी अहम जानकारियों से पर्दा उठाया जा रहा है। हाल ही में कंपनी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने टीज़ किया था कि यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं, अब इस फोन की बैटरी क्षमता की जानकारी सार्वजनिक की गई है। पुरानी रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह फोन Redmi 10 स्मार्टफोन का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जिसे पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया था।

Xiaomi के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ट्विटर के माध्यम से Redmi 10 Prime स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता के संकेत दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आगामी प्राइम फोन Lightest 6000mAh बैटरी से लैस होगा। यही नहीं इसके साथ उन्होंने इसके साथ ट्वीट में एक टीज़र वीडियो भी शेयर की है, जिससे जानकारी मिलती है कि इस फोन में स्टैंडर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ-साथ रिवर्स फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। टीज़र वीडियो में फोन की थोड़ी झलक भी देखने को मिली है, जिसमें आप होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन देख सकते हैं।
 

आपको बता दें, रियलमी 10 प्राइम स्मार्टफोन 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाने वाला है।

पुरानी लीक्स की मानें, तो रेडमी 10 प्राइम फोन रेडमी 10 का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जिसे पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया गया है। इस फोन में भी मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर दिया गया है।
Advertisement
 

Redmi 10 Prime specifications (expected)

यदि रेडमी 10 प्राइम रेडमी 10 का रीब्रांडेड वर्ज़न हुआ, तो इसके स्पेसिफिकेशन एक समान होंगे। यह फोन पिछले हफ्ते 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एडेप्टिव सिंक डिस्प्ले के साथ पेश हुआ था, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ था। साथ ही फोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर से लैस था, जिसे 6GB तक रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेअर किया गया था। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है जो 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ आता है। इसमें 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और मैक्रो और डेप्थ के लिए दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर भी मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सेल सेंसर दिया गया है।

Redmi 10 Prime के साथ शाओमी कंपनी नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स भी 3 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। यह ईयरबड्स Redmi AirDots 3 हो सकते हैं, जिसके इस साल चीन में पेश किया गया था।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  3. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  2. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  3. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  4. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  5. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  6. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  7. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  8. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  9. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  10. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.