50MP प्राइमरी कैमरा और 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाला Redmi 10 फोन लॉन्च, जानें कीमत

Redmi 10 को पिछले हफ्ते कई टीज़र के बाद बुधवार को मलेशिया में लॉन्च किया गया। स्मार्टफोन के जल्द ही अन्य बाजारों में पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 19 अगस्त 2021 09:32 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 10 Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 चलाता है।
  • Redmi 10 में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।
  • Redmi 10 स्मार्टफोन 9W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग में भी सक्षम है।

Redmi 10 कार्बन ग्रे, पेबल व्हाइट और सी ब्लू कलर ऑप्शन्स में आता है।

Redmi 10 को पिछले हफ्ते कई टीज़र के बाद बुधवार को मलेशिया में लॉन्च किया गया। स्मार्टफोन के जल्द ही अन्य बाजारों में पहुंचने की उम्मीद है, और वर्तमान में इसे तीन रैम-स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया गया है। यह क्वाड रियर कैमरा सेटअप के लिए 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच फुल-एचडी+ एडेप्टिवसिंक डिस्प्ले और MediaTek Helio G88 SoC के साथ आता है। Redmi 10 में 5,000mAh की बैटरी मिलती है जो वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi ने पिछले हफ्ते संक्षिप्त रूप से एक ब्लॉग पोस्ट प्रकाशित किया था जिसमें डिवाइस की पुष्टि की गई थी और इसकी प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई थीं। 

Xiaomi ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर एक पोस्ट के माध्यम से Redmi 10 की घोषणा की। ब्लॉग पोस्ट में यह नहीं बताया गया है कि यह नया स्मार्टफोन कहां उपलब्ध होगा। हालाँकि, Xiaomi मलेशिया के एक ट्वीट में बताया किया गया है कि Redmi 10 को मलेशिया में दो कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन के भारत लॉन्च के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
Advertisement
 

Redmi 10 price, availability

ब्लॉग पोस्ट में बताया गया है कि Redmi 10 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 179 डॉलर (लगभग 13,300 रुपये), 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 199 डॉलर (लगभग 14,800 रुपये) और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 219 डॉलर (लगभग 16,300 रुपये) है। Redmi 10 कार्बन ग्रे, पैबल व्हाइट और सी ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। ब्लॉग पोस्ट पर लॉन्च मार्केट्स के बारे में नहीं बताया गया है, लेकिन यह बताया गया है कि 20 अगस्त को फोन उपलब्ध हो जाएगा। 

मलेशिया लॉन्च मार्केट्स में शामिल हो सकता है, क्योंकि इस क्षेत्र के लिए कंपनी के Twitter हैंडल पर फोन के उपलब्ध होने की समान बात कही गई है। इसमें यह भी बताया गया है कि 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत MYR 649 (लगभग 11,400 रुपये) और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत MYR 749 (लगभग 13,100 रुपये) है।
Advertisement
 

Redmi 10 specifications, features

Redmi 10 Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 चलाता है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एडेप्टिव सिंक डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले में रीडिंग मोड 3.0 और सनलाइट डिस्प्ले भी मिलता है। भीतरी स्पेसिफिकेशन देखें तो यह MediaTek Helio G88 प्रोसेसर से लैस है जिसे 6GB तक रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेअर गया है।

ऑप्टिक्स की बात करें तो इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है जो 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ आता है। इसमें 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और मैक्रो और डेप्थ के लिए दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर भी मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सेल सेंसर दिया गया है। यह 3.5mm हेडफोन जैक और ड्यूअल  स्पीकर के साथ आता है। Redmi 10 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक भी मिलता है।
Advertisement

Redmi 10 में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। हालाँकि, Xiaomi बॉक्स में 22.5W फास्ट चार्जर भी देगी। स्मार्टफोन 9W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग में भी सक्षम है। इसका डाइमेंशन 161.95x75.53x8.92mm और वज़न 181 ग्राम है। Xiaomi ने अभी तक नए लॉन्च किए गए स्मार्टफोन की पूरी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन बताई गई स्पेसिफिकेशन्स पिछले सप्ताह गलती से जारी ब्लॉग पोस्ट की स्पेसिफिकेशन्स से मेल खाती हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  3. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  4. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  5. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  6. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  8. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  9. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  10. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.