50MP कैमरा के साथ आएगा Redmi 10 (2022)! कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ फोन

टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि यह फोन इंडोनेशिया की SDPPI और TKDN सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर 21121119SG के साथ लिस्ट है। इसके अलावा, यह फोन EEC, IMDA और TUV सर्टिफिकेशन लिस्टिंग पर भी लिस्ट हो चुका है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 24 नवंबर 2021 13:40 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 10 2022 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा
  • EEC, IMDA और TUV पर लिस्ट हो चुका है रेडमी 10 2022
  • Redmi 10 2021 इस साल अगस्त में हुआ था लॉन्च
Redmi 10 (2022) स्मार्टफोन पर कथित रूप से काम चल रहा है। Xiaomi की आधिकारिक घोषणा से पहले नया Redmi स्मार्टफोन कई वबेसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है, जिसमें Eurasian Economic Commission (EEC) certification listings, IMDA, TKDN, SDPPI और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन साइट मौजूद है। यह फोन कथित रूप से इससे पहले IMEI डेटाबेस पर स्पॉट किया जा चुका है। आगामी रेडमी 10 (2022) स्मार्टफोन को लेकर जा रहा है कि इसके स्पेसिफिकेशन रेडमी 10 जैसे ही होंगे, जो कि इस साल अगस्त में लॉन्च किया गया था।

टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि यह फोन इंडोनेशिया की SDPPI और TKDN सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर 21121119SG के साथ लिस्ट है। इसके अलावा, यह फोन EEC, IMDA और TUV सर्टिफिकेशन लिस्टिंग पर भी लिस्ट हो चुका है।

एक अन्य टिप्सटर Kacper Skrzypek (@kacskrz) ने ट्वीट कर Redmi 10 (2022) स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा की है। टिप्सटर के अनुसार, फोन के रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Samsung S5KJN1 या OmniVision OV50C40 प्राइमरी कैमरा फीचर किया जाएगा, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 सेंसर और 2 मेगापिक्सल का OmniVision OV02B1B या GalaxyCore GC02M1B सेंसर शामिल होगा। टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी है कि आगामी रेडीम 10 (2022) स्मार्टफोन में रेडमी 10 के समान स्पेसिफिकेशन होंगे, जो कि इस साल लॉन्च हुआ था।

Skrzypek ने रेडमी 10 (2022) को IMEI database पर मॉडल नंबर 21121119SG और 22011119UY के साथ स्पॉट किया है।

याद दिला दें, रेडमी 10 2021 स्मार्टफोन को इस साल अगस्त महीने में तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ लॉन्च किया गया था। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एडेप्टिव सिंक डिस्प्ले दिया गया था। इसके अलावा, यह MediaTek Helio G88 प्रोसेसर से लैस है जिसे 6GB तक रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है जो 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ आता है। इसमें 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और मैक्रो और डेप्थ के लिए दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर भी मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सेल सेंसर दिया गया है। Redmi 10 में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1648 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 10 2022, Redmi 10 2022 Specifications, Redmi 10

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
  2. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  3. Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, किन स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ, क्या होंगी योग्यताएं?
  5. 'ChatGPT, मेरी चप्पलें ढूंढो!' 1000 जूतों के ढेर में से AI ने खोज निकालीं चप्पलें, वीडियो हो रहा वायरल
  6. AI से लिखा है टेक्स्ट या नहीं? अब आसानी से पकड़ा जा सकेगा, Anthropic डालेगा Claude के कंटेंट में खास वाटरमार्क
  7. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
  8. AI Detect Pothole on Road: सड़क पर दिखा गड्ढा तो सीधे होगी कॉन्ट्रैक्टर की पहचान, AI करेगा सारा काम, बेंगलुरु के इंजीनियर ने बनाया सिस्टम
  9. ₹4,699 सस्ती कीमत में मिल रहा 7,000mAh बैटरी वाला Oppo Reno16c, जानें ऑफर
  10. स्मार्टफोन पर फोटो-वीडियो से स्टोरेज हो गई फुल! ऐसे करें चुटकी में स्पेस खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.