RedMagic 12 Pro+ को कंपनी खास गेमिंग फोन वाला डिजाइन देने जा रही है जिसे होल्ड करने में बहुत आसानी होगी।
RedMagic 12 Pro+ चीन में 15 अक्टूबर, 2026 को लॉन्च होने जा रहा है।
Nubia की गेमिंग सब-ब्रांड RedMagic अपना अगला धांसू गेमिंग फोन अगले महीने लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अब अपने घरेलू मार्केट में आने वाले RedMagic 12 Pro+ गेमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। RedMagic 12 Pro+ को कंपनी खास गेमिंग फोन वाला डिजाइन देने जा रही है जिसे होल्ड करने में बहुत आसानी होगी। डिस्प्ले के बेजल्स भी कहीं ज्यादा पतले रहने वाले हैं जो कि घटकर केवल 0.96mm के कर दिए गए हैं। अबकी बार फोन में बिना पंचहोल वाला कैमरा मिलेगा जो डिस्प्ले के अंदर की तरफ ही मौजूद होगा। आइए जानते हैं RedMagic 12 Pro+ के लॉन्च से पहले सभी खास बातें।
RedMagic 12 Pro+ के लिए ब्रांड ने अपने आधिकारिक Weibo अकाउंट पर टीजर शेयर किया है। टीजर के अनुसार RedMagic 12 Pro+ चीन में 15 अक्टूबर, 2026 को लॉन्च होने जा रहा है। चीन के समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे फोन का लॉन्च होगा। कंपनी ने टीजर में The Light of Esports, Making Waves टैगलाइन के साथ फोन को दिखाया है। इसमें एक कपड़े से ढका हुआ डिवाइस दिख रहा है, जिसमें एक गोल हिस्सा लाल और नीले रंग में चमक रहा है। इससे स्मार्टफोन में RGB लाइटिंग होने का संकेत (via) मिलता है। हालांकि टीजर में इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया गया है।
RedMagic 12 Pro+ launching on 15th October in China 🇨🇳#RedMagic pic.twitter.com/sEYvOgcjdi
— Tech Home (@TechHome100) September 28, 2026RedMagic 12 Pro+ को कंपनी खास गेमिंग फोन वाला डिजाइन देने जा रही है जिसे होल्ड करने में बहुत आसानी होगी। एक गेमिंग फोन होने के चलते इसका डिजाइन बहुत आरामदायक रखा जाएगा। यह पहले से ज्यादा हल्का, पतला और कम चौड़ा रहने वाला है। पुराने मॉडल की तुलना में यह फोन कहीं अधिक राउंडेड एजेज के साथ आने वाला है।
दूसरी ओर डिस्प्ले के बेजल्स भी कहीं ज्यादा पतले रहने वाले हैं जो कि घटकर केवल 0.96mm के कर दिए गए हैं। अबकी बार फोन में बिना पंचहोल वाला कैमरा मिलेगा जो डिस्प्ले के अंदर की तरफ ही मौजूद होगा। इससे ज्यादा क्लीन डिस्प्ले व्यूइंग एक्सपीरियंस यूजर को मिलने वाला है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी