Red Magic 11s Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग

Red Magic 11s Pro में Qualcomm की Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। पिछले वर्ष नवंबर में Red Magic 11 Pro को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2026 22:16 IST
ख़ास बातें
  • Red Magic 11s Pro में Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट हो सकता है
  • पिछले वर्ष नवंबर में Red Magic 11 Pro को लॉन्च किया गया था
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

पिछले वर्ष नवंबर में Red Magic 11 Pro को लॉन्च किया गया था

चाइनीज स्मार्टफोन Nubia के सब-ब्रांड Red Magic का नया गेमिंग स्मार्टफोन जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले वर्ष अक्टूबर में Red Magic 11 Pro सीरीज में दो स्मार्टफोन्स - Red Magic 11 Pro और Red Magic 11 Pro+ को चीन में पेश किया गया था। इस सीरीज में Red Magic 11s Pro को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Red Magic 11s Pro की थाईलैंड में नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) के डेटाबेस पर मॉडल नंबर - NX809J के साथ लिस्टिंग हुई है। यह मॉडल नंबर पहले  Red Magic 11 Pro+ से जुड़ा था। आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस Red Magic 11 Pro+ के समान हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। Red Magic 11s Pro में Qualcomm की Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। 

पिछले वर्ष नवंबर में Red Magic 11 Pro को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच BOE X10 फुल HD+ (1,216 × 2,688 पिक्सल्स) डिस्प्ले दिया गया है, यह 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। डुअल सिम वाले Red Magic 11 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए AquaCore Cooling सिस्टम है। 

Red Magic 11 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, Wi-Fi, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कम्पास, गायरोस्कोप, एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। Red Magic 11 Pro की 7,500 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग और 80 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D फिंगरप्रिेंट सेंसर है। पिछले कुछ वर्षों में गेमिंग स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में Red Magic की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  2. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  3. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  6. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  7. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  8. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  9. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.