सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) व गैलेक्सी जे7 (2016) खरीदने की वजहें

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 10 मई 2016 11:52 IST
सैमसंग ने सोमवार को अपने गैलेक्सी जे5 (2016) और गैलेक्सी जे7 (2016) फोन से पर्दा उठा लिया। सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) को 13,990 रुपये में खरीदा जा सकता है और सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) को 15,990 रुपये में। दोनों ही हैंडसेट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे। याद रहे कि दोनों ही स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए गए गैलेक्सी जे7 और गैलेक्सी जे5 के अपग्रेडेड वेरिएंट हैं। ऐसे में सैमसंग को उम्मीद है कि वह पिछले वेरिएंट की लोकप्रियता को नए डिवाइस के जरिए भुनाने में कामयाब रहेगी।
 

(सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) की तस्वीरें)

Advertisement
ऐसा संभव है, आइए जानते हैं इसकी वजह...

कीमत
सैमसंग ने दक्षिण कोरिया में गैलेक्सी जे5 (2016) को 290,000 कोरियन रिपब्लिक वॉन (करीब 16,900 रुपये) में लॉन्च किया था और सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) को 363,000 कोरियन वॉन (करीब 21,157 रुपये) में।
Advertisement
भारत में भी बिल्कुल एक जैसे स्पेसिफिकेशन वाले डिवाइस पेश किए गए हैं। अब कीमत की तुलना करें तो सैमसंग ने सबको चौंकाने का काम किया है। भारत में इन हैंडसेट के दाम दक्षिण कोरिया की तुलना में बहुत कम है।

डिस्प्ले
Advertisement
सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) में 5.2 इंच का और सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) में 5.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। दोनों ही हैंडसेट के डिस्प्ले एचडी रिज़ॉल्यूशन वाले हैं। यूज़र को यह फ़ीचर खासा पसंद आएगा।

एस बाइक मोड
Advertisement
सैमसंग ने बाइक राइडर को ध्यान में रखते हुए गैलेक्सी जे3 (6) में एस बाइक मोड फ़ीचर दिया था। कंपनी ने इस फ़ीचर को इन दोनों हैंडसेट का भी हिस्सा बनाया है। इसका मकसद यूज़र का बाइक चलाते वक्त फोन की टेंशन से मुक्ति दिलाना है। सैमसंग ने इस हैंडसेट के साथ एक एनएफसी स्टिकर दिया है जिसे आप अपनी बाइक के पेट्रोल टंकी पर चिपका सकते हैं। एस बाइक मोड टॉगल एक्टिवेट करने के साथ ही आपके लिए सुरक्षित सफर शुरू हो जाएगा। यह मोड एक्टिवेट रहने के दौरान आपको किसी भी फोन कॉल का नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा। स्मार्ट रिप्लाई फ़ीचर की मदद से 14 भाषाओं में रिकॉर्डेड मैसेज के जरिए फोन करने वाले शख्स को अपने आप जवाब भी मिलता रहेगा।
 
सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) की तस्वीरें

Advertisement
यूएडीएस (अल्ट्रा डेटा सेविंग)
सैमसंग अपने इस फ़ीचर को भी बढ़ा चढ़ाकर पेश करती रही है। इसे सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) और गैलेक्सी जे7 (2016) का हिस्सा बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि इस मोड को एक्टिव रखने पर यूज़र ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट एक्सेस करने के बावजूद 50 फीसदी तक कम इंटरनेट की खपत करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  6. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  7. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  8. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  10. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.