Realme XT यूज़र्स अब चलाएंगे Android 10 पर आधारित Realme UI, अपडेट मिलना शुरू

Realme XT को मिली Android 10 पर आधारित Realme UI अपडेट को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद यूज़र्स नए नेविगेशन गेस्चर का मज़ा ले पाएंगे। इस अपडेट में साइडबार को भी सुधारा गया है, जिससे इसे एक हाथ से चलाना आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 जनवरी 2020 12:18 IST
ख़ास बातें
  • Realme UI अपडेट का डाउनलोड साइज 3.52 जीबी है
  • Realme XT में Android 10 नेविगेशन गेस्चर भी जोड़े गए
  • अपडेट में नए एनिमेशन, लाइव वालपेपर और आइकॉन शामिल

Realme XT के अलावा Realme UI अपडेट Realme 3 Pro को भी मिली है

Realme XT को भारत में Android 10 पर आधारित Realme UI अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह अपडेट नए डिज़ाइन, पहले से बेहतर साइडबार और स्क्रीनशॉट फीचर के साथ आता है। इसके साथ ही इस अपडेट में नेविगेशन गेस्चर 3.0 और एक बिल्कुल नया फोकस मोड भी जोड़ा गया है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) तरीके से भेजा जा रहा है। शुरुआती दौर में यह अपडेट कुछ ही यूज़र्स के लिए रिलीज की जाएगी, जिसके कुछ दिनों के बाद इसे बड़े पैमाने में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि कंपनी ऐसा अपडेट में आने वाली समस्याओं को समय रहते ठीक करने के लिए करती है। यदि अपडेट के शुरुआती रिलीज में कोई बड़ी समस्या पाई जाती है तो अपडेट को तुरंत रोक दिया जाता है और उसे ठीक करने के बाद दोबारा रिलीज किया जाता है।

रियरमी एक्सटी के लिए रिलीज की गई Realme UI अपडेट की जानकारी कंपनी ने अपनी वेबसाइट में फोरम के जरिए दी है। यह अपडेट RMX1921EX_11_C.01 अपडेट वर्ज़न के साथ आती है और ओटीए के जरिए कुछ ही दिनों के अंदर सभी रियलमी एक्सटी यूज़र्स को मिल जाएगा। यदि आपको इस अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप अपने फोन के सेटिग्स पेज पर जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट विकल्प पर इस अपडेट को जांच सकते हैं। कुछ यूज़र्स के मुताबिक, इस अपडेट का डाउनलोड साइज 3.52 जीबी है। फिलहाल इस अपडेट को वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए किसी प्रकार का लिंक शेयर नहीं किया गया है। हालांकि कंपनी अपडेट के लिंक को जल्द ही शेयर कर सकती है।
Advertisement

अपडेट के चेंजलॉग की बात करें तो Realme XT को मिली इस Android 10 पर आधारित Realme UI अपडेट को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद यूज़र्स नए नेविगेशन गेस्चर का मज़ा ले पाएंगे। एंड्रॉयड 10 का नेविगेशन गेस्चर लैंडस्केप मोड में भी काम करता है। इसके अलावा नई अपडेट में नया चार्जिंग एनिमेशन, लाइव वालपेपर और रियलमी शेयर भी जोड़ा गया है। इस अपडेट में साइडबार को भी सुधारा गया है, जिससे इसे एक हाथ से चलाना आसान हो जाएगा। फाइल कोंसोल को फाइल मैनेजर के साथ बदल दिया गया है। अपडेट में OSIE विजुअल इफेक्ट और नो नोटिफिकेशन अलर्ट को हटा दिया गया है।

रियलमी यूआई की इस अपडेट में तीन उंगली से स्क्रीनशॉट लेने वाले फीचर को भी सुधारा गया है। इसके अलावा फोकस मोड को जोड़ा गया है। अपडेट के बाद यूज़र्स को यूआई में आइकॉन के आकार और डिजाइन में भी बदलाव दिखाई देगा। सिक्योरिटी फीचर की बात करें तो इस अपडेट में रेंडम MAC एड्रेस जनरेटर नाम का एक फीचर भी दिया गया है। यह फीचर यूज़र्स द्वारा फोन में पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क को कनेक्ट करने पर सिक्योरिटी के लिए एक रेंडम MAC एड्रेस डालने को कहता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks, good build
  • Good set of cameras
  • Strong overall performance
  • Good battery life, quick charging
  • Bad
  • Camera app lacks some basic features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  2. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  3. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  4. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  5. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  6. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  8. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  9. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  10. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.