Realme XT Pro में हो सकते हैं चार रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर

Realme XT Pro: ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कंपनी चार रियर कैमरे वाले एक अन्य रियलमी फोन पर भी काम कर रही है जो Snapdragon 730G SoC से लैस हो सकता है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 2 सितंबर 2019 14:12 IST
ख़ास बातें
  • Realme के आगामी फोन में हो सकता है 64 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर
  • आगामी रियलमी फोन का कैमरा हार्डवेयर Realme XT से मिलता जुलता है
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से हो सकता है लैस

Realme XT Pro में हो सकते हैं चार रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर

Realme अपने पहले 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन Realme XT को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके अलावा रियलमी ने चीनी मार्केट में Realme Q से भी पर्दा उठाएगी। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कंपनी चार रियर कैमरे वाले एक अन्य रियलमी फोन पर भी काम कर रही है जो Snapdragon 730G SoC से लैस हो सकता है। आगामी रियलमी फोन के कैमरा हार्डवेयर, डिस्प्ले साइज़, रिजॉल्यूशन, प्रोसेसर और मेमोरी आदि की जानकारी लीक हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फोन का नाम Realme XT Pro हो सकता है।

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर डिजिटल चैट स्टेशन नाम के अकाउंट से आगामी फोन के बारे में जानकारी लीक की गई है। दावा किया जा रहा है कि आगामी रियलमी फोन में 6.4 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा जो फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन (1,080 x 2,340 पिक्सल) के साथ आ सकता है। फोन में वाटरड्रॉप डिस्प्ले हो सकता है। यह बात स्पष्ट नहीं है कि टिप्स्टर डिस्प्ले नॉच शेप का जिक्र कर रहा है या फिर पॉपुलर वाटरफॉल/ कर्व्ड डिस्प्ले के बारे में।

सिक्योरिटी के लिए रियलमी फोन में नए जेनरेशन वाला इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। आगामी रियलमी फोन में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। हालांकि, इस बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है कि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा या नहीं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो रियलमी फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि फ्रंट कैमरा को नॉच में जगह मिलेगी या फिर फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन में चार रियर कैमरे हो सकते हैं, 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के डेप्थ और मैक्रो सेंसर हो सकते हैं।
Advertisement

प्रोसेसर को छोड़कर आगामी Realme फोन के लीक हुए स्पेसिफिकेशन  Realme XT से मिलते जुलते हैं। आगामी रियलमी फोन में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर तो वहीं रियलमी एक्सटी में Snapdragon 712 SoC चिपसेट होगा। फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है कि कंपनी अपने इस आगामी फोन को किस नाम से उतारेगी, इसका नाम Realme XT Pro होगा या फिर कुछ और।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.