Realme XT में फिर से ब्लास्ट! कंपनी कर रही मामले की जांच

Realme ने Twitter पर अपने हैंडल से मामले को स्वीकार किया और मदद की पेशकश की है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2021 11:46 IST
ख़ास बातें
  • रिपोर्ट के अनुसार Realme XT फोन में इस्तेमाल के दौरान ब्लास्ट हो गया।
  • Realme ने Twitter पर अपने हैंडल से मामले को किया स्वीकार।
  • रियलमी फोन में ब्लास्ट की यह दूसरी घटना है जो सामने आई है।

शेयर की गई फोटो में ब्लास्ट का असर फोन की डिस्प्ले तक दिखाई दे रहा है।

Realme XT में एक बार फिर ब्लास्ट की खबर आई है। इस घटना को एक यूजर ने Twitter पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट के अनुसार, Realme XT फोन में इस्तेमाल के दौरान ब्लास्ट हो गया। यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल पर ब्लास्ट हुए फोन की फोटो भी पोस्ट की है। रियलमी एक्स टी के ब्लास्ट होने की यह पहली घटना नहीं है। पिछले वर्ष जून में भी इसी मॉडल में विस्फोट का एक मामला हुआ था। 

Twitter पर यूजर संदीप कुंडू ने ब्लास्ट हुए फोन की इमेज पोस्ट की हैं। यूजर ने लिखा है कि जो फोन ब्लास्ट हुआ है वो उनके फ्रेंड का है। शेयर की गई इमेज में फोन का बैक पैनल काफी जला हुआ दिख रहा है और साइड पैनल पूरी तरह से जले हुए दिखाई दे रहे हैं।

यूजर का कहना है कि जब फोन में ब्लास्ट हुआ तब उनका फ्रेंड फोन को इस्तेमाल कर रहा था और फोन से धुआं निकलना शुरू हो गया। घटना में यूजर को किसी तरह की चोट या नुकसान की खबर नहीं है। 

शेयर की गई फोटो में ब्लास्ट का असर फोन की डिस्प्ले तक दिखाई दे रहा है लेकिन वह पूरी तरह से जलने से बच गई। फोटो देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि फोन में ब्लास्ट बैटरी की तरफ से हुआ होगा। फोटो में बैक पैनल को काफी नुकसान पहुंचा हुआ दिखाई दे रहा है। Twitter यूजर ने ब्लास्ट शुरू होने के बाद की वीडियो भी पोस्ट की है। इस वीडियो में बेड पर रखे फोन में से धुंआ निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। 

Realme ने Twitter पर अपने हैंडल से मामले को स्वीकार किया और मदद की पेशकश की है। कंपनी ने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "हम आपको बताना चाहते हैं कि हमने फोन के मालिक को कॉन्टेक्ट किया है और उन्हें नजदीकी अथॉराइज़्ड सर्विस सेंटर पर जाने के लिए कहा है। कृपया भरोसा रखें, जैसे ही वह हमारे यहां विजिट करते हैं हम अपनी तरफ से इस मामले में उनकी पूरी मदद करेंगे।"
Advertisement

रियलमी फोन में ब्लास्ट की यह दूसरी घटना है जो सामने आई है। भारत में फोन ब्लास्ट की इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें वनप्लस और पोको जैसे ब्रांड नेम भी शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme XT, Realme XT Blast, Realme XT Blast News

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.