12GB रैम, 64MP कैमरा, 256GB स्टोरेज वाला Realme X7 pro फोन लॉन्च, जानें कीमत

Realme X7 Pro Extreme Edition की कीमत चीन में CNY 2,299 (लगभग 25,600 रुपये) के साथ शुरू होती है, जिसके साथ 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,599 (लगभग 29,000 रुपये) है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2021 13:28 IST
ख़ास बातें
  • Realme X7 Pro Extreme Edition में मौजूद है 360Hz टच सैम्पलिंग रेट
  • रियलमी एक्स7 प्रो एक्सट्रीम एडिशन के साथ आता है 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपो
  • फोन ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 1000+ प्रोसेसर से लैस है

फोन में मिलते हैं ब्लैक फोरेस्ट और कैसल स्काई कलर ऑप्शन

Realme X7 Pro Extreme Edition स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। यह फोन इस सीरीज़ का लेटेस्ट एडिशन है, जिसमें Realme X7 5G और Realme X7 Pro 5G स्मार्टफोन शामिल हैं। बता दें, यह दोनों मॉडल्स पिछले साल सितंबर महीने में चीन में लॉन्च हुए थे और भारतीय मार्केट में इन्हें फरवरी महीने में लॉन्च किया गया है। नया रियलमी एक्स7 प्रो एक्सट्रीम एडिशन में थोड़े अलग स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं, जिनमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 360हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है। वहीं, दूसरी ओर रियलमी एक्स7 प्रो 5जी फोन सिंगल 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसके साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
 

Realme X7 Pro Extreme Edition price, sale

Realme X7 Pro Extreme Edition की कीमत चीन में CNY 2,299 (लगभग 25,600 रुपये) के साथ शुरू होती है, जिसके साथ 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,599 (लगभग 29,000 रुपये) है। कंपनी ने रियलमी एक्स7 प्रो एक्सट्रीम एडिशन स्मार्टफोन को ब्लैक फोरेस्ट और कैसल स्काई कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इच्छुक ग्राहक इसे Realme China ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से खरीद सकते हैं।
 

Realme X7 Pro Extreme Edition specifications

रियलमी एक्स7 प्रो एक्सट्रीम एडिशन फोन एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI बेस्ड पर चलता है। फोन में 6.55-inch full-HD+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैम्पलिंग रेट और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 92.1 पर्सेंट हैं। इसके अलावा, फोन में अधिकतम 1,200 निट्स ब्राइटनेस के साथ 100 प्रतिशत DCI-P3 वाइड कलर गामुट कवरेज मौजूद है। यह फोन ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 1000+ प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेटअप 64  मेगापिक्सल का होगा। वहीं 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए रियलमी एक्स7 प्रो एक्सट्रीम एडिशन फोन में डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट है। फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन का डायमेंशन 159.9x73.4x.7.8mm और भार 170 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.