Realme X7 Max रिटेल बॉक्स की फोटो लीक, जानें फीचर्स

जाने माने टिप्स्टर @Gadgetsdata ने ट्विटर पर एक इमेज साझा की है जो कि Realme X7 Max के रिटेल बॉक्स की इमेज होने का दावा किया जा रहा है। बॉक्स पर दी गई स्पेसिफिकेशन में इस स्मार्टफोन के अंदर 5जी-MediaTek Dimensity 1200 SoC चिपसेट है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 5 मई 2021 12:46 IST
ख़ास बातें
  • Realme X7 Max की लॉन्च डेट अभी नहीं की गई है तय
  • Realme ने कोरोना महामारी के चलते 4 मई का लॉन्च इवेंट किया रद्द
  • Realme X7 Max हो सकता है Realme GT Neo का रिब्रांडेड मॉडल

Realme X7 Max में हो सकता है रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप

Realme X7 Max 4 मई को भारत में लॉन्च होना था। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च को लंबित कर दिया है। कोरोना की दूसरी लहर से जूझते देश में कंपनी अभी लॉन्च इवेंट नहीं करना चाह रही है। कुछ लीक हुई फोटोज में इस स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आई हैं। जिसके मुताबिक फोन में MediaTek Dimensity 1200 SoC चिपसेट होगा जैसा कि अनुमान भी लगाया जा रहा था। यह Realme GT Neo का रिब्रांडेड मॉडल कहा जा रहा है इसलिए इसकी स्पेसिफिकेशन के बारे में आपको यह जानकारी दी जा सकती है।

जाने माने टिप्स्टर @Gadgetsdata ने ट्विटर पर एक इमेज साझा की है जो कि Realme X7 Max के रिटेल बॉक्स की इमेज होने का दावा किया जा रहा है। बॉक्स पर दी गई स्पेसिफिकेशन में इस स्मार्टफोन के अंदर 5जी-MediaTek Dimensity 1200 SoC चिपसेट है। इसके अंदर 120Hz के रिफ्रेश रेट वाली Super AMOLED डिस्पले है। इसके अलावा इस इमेज में अन्य कोई जानकारी नहीं देखी जा सकती है। इस फोन को Realme GT Neo का रिब्रांडेड मॉडल कहा जा रहा है जो कि मार्च महीने में चीन में लॉन्च किया गया था।

COVID-19 की दूसरी लहर के बुरे प्रभाव को देखते हुए कंपनी ने इस फोन के लॉन्च के लिए निर्धारित 4 मई का इवेंट लंबित कर दिया है। अब यह साफ नहीं है कि Realme X7 Max से पर्दा उठाने के लिए कंपनी अगला इवेंट कब आयोजित करेगी।
 

Realme X7 Max specifications (expected)

चूंकि यह Realme GT Neo का रिब्रांडेड मॉडल बताया जा रहा है इसलिए इसकी स्पेसिफिकेशन के बारे में अंदाजा लगाना काफी आसान है। जिसके मुताबिक इस स्मार्टफोन में 120Hz के रिफ्रेश रेट वाली 6.43 इंच की Samsung Super AMOLED full-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्पले हो सकती है। इसमें 360Hz का टच सैम्पलिंग रेट होगा। वहीं 91.7 प्रतिशत का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो होगा। फोन में MediaTek Dimensity 1200 SoC होगा और यह 12GB तक की RAM और 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है।
Advertisement

ऑप्टिक्स की बात करें तो Realme X7 Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इसमें 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर हो सकता है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर हो सकता है। फ्रंट साइड में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होल पंच कटआउट में देखने को मिल सकता है। यह इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट के साथ आ सकता है। फोन में 65W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी हो सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.