Realme X50 Pro Player Edition में होगा स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, कीमत लीक

Realme ने पुष्टि की है कि रियलमी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर LPDDR5 रैम और यूएफएस 3.1 स्टोरेज से लैस होगा। दावा तो यह भी है कि फोन 5जी सपोर्ट और वाई-फाई 6 के साथ आएगा।

Realme X50 Pro Player Edition में होगा स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, कीमत लीक

एंड्रॉयड 10 के साथ आ सकता है Realme X50 Pro Player Edition

ख़ास बातें
  • Realme X50 Pro Player Edition 25 मई को होगा लॉन्च
  • तीन कलर ऑप्शन में आ सकता है रियलमी एक्स50 प्रो प्लेयर एडिशन
  • फोन में मिलेगा 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
विज्ञापन
Realme X50 Pro Player Edition स्मार्टफोन 25 मई को लॉन्च होगा, जिसकी जानकारी पिछले हफ्ते Realme ने दी थी। अब लॉन्च से पहले कंपनी ने खुलासा किया है कि आगामी रियलमी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, LPDDR5 रैम और यूएफएस 3.1 स्टोरेज से लैस होगा। इसी के साथ फोन चीन की सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर भी लिस्ट हुआ था, जिसमें इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। इसके अलावा एक जाने-माने टिप्सटर ने रियलमी एक्स50 प्रो प्लेयर एडिशन की कथित कीमत और कैमरा की जानकारी दी है। कथित स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी एक्स50 प्रो प्लेयर एडिशन फोन में Realme X50 Pro 5G की तुलना में थोड़े कमज़ोर कैमरे दिए जाएंगे।
 

Realme X50 Pro Player Edition specifications (expected)

Realme ने पिछले हफ्ते अपने वीबो अकाउंट के जरिए पुष्टि करते हुए बताया कि Reame X50 Pro Player Edition स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। यह कैमरा सेटअप Realme X50 Pro 5G जैसा ही होगा, जो कि भारत में फरवरी में लॉन्च किया गया था। अब नए पोस्ट के जरिए रियलमी ने पुष्टि की है कि रियलमी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर LPDDR5 रैम और यूएफएस 3.1 स्टोरेज से लैस होगा। हालांकि, एक अलग पोस्ट में खुलासा हुआ है कि यह फोन 5जी सपोर्ट और वाई-फाई 6 के साथ आएगा।

पुरानी रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि इस फोन का मॉडल नंबर RMX2072 है। इसी मॉडल नंबर के साथ एक फोन TENAA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिसे रियलमी एक्स50 प्रो प्लेयर एडिशन माना जा रहा है। लिस्टिंग के अनुसार रियलमी फोन रेड, डार्क ब्लैक और सिल्वर व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा। रिपोर्ट में सामने आया था कि इस फोन में 6.44 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल के साथ। इसके अलावा यह फोन 6 जीबी, 8 जीबी और 12 जीबी रैम विकल्प के साथ आएगा। स्टोरेज के मामले में आपको 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी का विकल्प मिलेगा। माना जा रहा है कि रियलमी फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित होगा।

TENAA की वेबसाइट पर यह भी जानकारी मिली है कि रियलमी एक्स50 प्रो प्लेयर एडिशन फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ग्रेविटी सेंसर, डिस्टेंस सेंसर और लाइट सेंसर भी मौजूद होगा। अंत में फोन का डाइमेंशन 159.0×74.2×8.9एमएम और भार 209 ग्राम होगा। फोन की बैटरी 2,055 एमएएच की होगी। लिस्टिंग में बैटरी क्षमता गलत होने की पूरी संभावना है।

जाने-माने टिप्सटर Digital Chat Station (translated) ने बताया है कि यह फोन क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल की जगह 48 मेगापिक्सल का होगा, रियलमी एक्स50 प्रो 5जी में 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। टिप्सटर का दावा है कि इसका सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ दो अन्य 2 मेगापिक्सल के कैमरे होंगे। TENAA पर भी यही कैमरा डिटेल्स लिस्ट थीं। इसमें यह भी कहा गया है कि फोन में डुअल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा, जो कि 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा टिप्सटर ने यह भी कहा है कि इस फोन में 4,200 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।
 

Realme X50 Pro Player Edition price (expected)

टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि Realme X50 Pro Player Edition के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत CNY 3,299 (लगभग 32,000 रुपये) होगी।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Top-end Snapdragon 865 SoC
  • 5G ready
  • Impressive display and sound quality
  • Extremely quick charging
  • Great value for money
  • कमियां
  • 4K video and Night Mode need improvements
  • Relatively heavy and slippery
  • No wireless charging or IP rating
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  4. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  7. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  8. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  9. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »