Realme X50 Pro 5G लॉन्च होगा 24 फरवरी को, कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

Realme X50 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.0 इनबिल्ट स्टोरेज होगी।

विज्ञापन
अपडेटेड: 10 फरवरी 2020 13:41 IST
ख़ास बातें
  • इस रियलमी स्मार्टफोन का मॉडल नंबर RMX2071 है
  • Realme X50 का अपग्रेड होगा यह स्मार्टफोन
  • एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI v1.0 पर चलेगा यह रियलमी फोन
Realme X50 Pro 5G को बार्सिलोना में आयोजित होने वाले MWC 2020 में 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसकी पुष्टि Realme ने वीबो पर एक टीज़र ज़ारी करके की। नया रियलमी स्मार्टफोन मार्केट में Realme X50 5G के अपग्रेड के तौर पर आएगा जिसे बीते महीने लॉन्च किया गया था। लॉन्च की तारीख के अलावा इस टीज़र से रियलमी एक्स50 प्रो 5जी में दो सेल्फी कैमरे की पुष्टि हुई है। यह फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा। Realme के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर झू ची चेज़ ने एक स्क्रीनशॉट पोस्ट से रियलमी एक्स50 प्रो 5जी के अहम स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक कर दिए हैं।

Weibo पर पोस्ट किए गए टीज़र में Realme X50 Pro 5G के लॉन्च की तारीख का ज़िक्र है। इसके अलावा एक तस्वीर का इस्तेमाल हुआ है जिसमें नए स्मार्टफोन का किनारा नज़र आ रहा है। इसके अलावा तस्वीर में Realme स्मार्टफोन में डुअल सेल्फी कैमरा मॉड्यूल भी नज़र आ रहा है।
 

Realme X50 Pro 5G specifications

टीज़र इमेज से रियलमी एक्स50 प्रो 5जी के लॉन्च की तारीख का खुलासा तो हुआ है। साथ में रियलमी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर झू ची चेज़ ने एक स्क्रीनशॉट साझा किया है जिससे नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। स्क्रीनशॉट से खुलासा हुआ है कि Realme X50 Pro 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.0 इनबिल्ट स्टोरेज होगी। प्रतीत होता है कि स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI v1.0 पर चलेगा।
 

स्क्रीनशॉट पर लिखा है कि इस रियलमी स्मार्टफोन का मॉडल नंबर RMX2071 है। इसी मॉडल नंबर का खुलासा AnTuTu की लिस्टिंग से हुआ था। लिस्टिंग की मानें तो स्मार्टफोन को बेंचमार्क टेस्ट में 574,985 का स्कोर मिला।
Advertisement

Realme बार्सिलोना में आोयजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2020 में रियलमी एक्स50 प्रो 5जी को लॉन्च करेगी। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस फोन के और स्पेसिफिकेशन का खुलासा होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Top-end Snapdragon 865 SoC
  • 5G ready
  • Impressive display and sound quality
  • Extremely quick charging
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video and Night Mode need improvements
  • Relatively heavy and slippery
  • No wireless charging or IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.