Realme X50 5G होगा 7 जनवरी को लॉन्च

Realme X50 5G स्मार्टफोन में इनहांस्ड VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी होने का पता चला है। कंपनी का कहना है कि इस तकनीक से बैटरी को 70 फीसदी चार्ज करने में 30 मिनट का वक्त लगेगा।

Realme X50 5G होगा 7 जनवरी को लॉन्च
ख़ास बातें
  • 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस हो सकता है Realme X50 5G
  • Realme X50 5G में Sony IMX686 सेंसर हो सकता है
  • रियलमी एक्स50 5जी में हो सकते हैं दो सेल्फी कैमरे
विज्ञापन
Realme X50 5G को अगले साल 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपना वादा निभाते हुए लॉन्च की तारीख का खुलासा मंगलवार को कर दिया। रियलमी एक्स50 5जी फोन के टीज़र्स लंबे समय से जारी होते रहे हैं। कंपनी ने पहले ही बताया था कि रियलमी एक्स50 5जी स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें चार रियर कैमरे, डुअल-चैनल वाई-फाई और 5जी कनेक्टिविटी होने की भी पुष्टि है।

कंपनी ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर रियलमी एक्स50 5जी के लॉन्च की तारीख का खुलासा किया है। बताया गया है कि फोन को 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा वीबो पर एक अलग पोस्ट में रियलमी एक्स50 5जी के अब तक सार्वजनिक हो चुके स्पेसिफिकेशन की दोबारा पुष्टि की गई है। फोन में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर, एड्रेनो 620 जीपीयू और 5G SA/ NSA मॉडम होगा। पोस्ट में बताया गया है कि फोन फाइव-डाइमेंशन हीट डिसीपेशन सिस्टम के साथ आएगा।

Realme X50 5G स्मार्टफोन में इनहांस्ड VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी होने का पता चला है। कंपनी का कहना है कि इस तकनीक से बैटरी को 70 फीसदी चार्ज करने में 30 मिनट का वक्त लगेगा। इसका मतलब है कि आप फोन को एक घंटे से कम में फुलचार्ज होने की उम्मीद कर सकते हैं।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, फोन 6.44 इंच के एमोलेड डिस्प्ले, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 8 जीबी तक रैम, 4,500 एमएएच बैटरी, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 256 जीबी तक की इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा। इसमें पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। फ्रंट पैनल पर दो कैमरे होंगे। यहां 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर हो सकता है। इसके साथ Realme मार्केट में Realme X50 Youth Edition को भी मार्केट में उतार सकती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.57 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »