Realme X3 SuperZoom के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

Realme X3 SuperZoom की लीक हुई तस्वीरों में स्क्रीन के ऊपरी बायें कोने पर लंबा होल-पंच डिज़ाइन दिखाई देता है, जिसमें दो सेल्फी कैमरा सेंसर मौजूद होंगे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 19 मई 2020 15:27 IST
ख़ास बातें
  • Realme X3 SuperZoom में 12 जीबी रैम के साथ Snapdragon 855+ होने का दावा
  • डुअल सेल्फी कैमरा और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से हो सकता है लैस
  • 25 मई को सात अन्य प्रोडक्ट्स के साथ कंपनी चीन में कर सकती है इसे लॉन्च

Realme X3 SuperZoom 60x डिज़िटल ज़ूम सपोर्ट के साथ आ सकता है

Realme X3 SuperZoom स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक हो चुकी है और साथ ही एक ज्ञात टिप्सटर ने इसके स्पेसिफिकेशन पर भी रोशनी डाली है। रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम उन आठ नए प्रोडक्ट्स में से एक हो सकता है, जिन्हें Realme चीन में 25 मई को लॉन्च करने वाली है। लीक की गई तस्वीरों और स्पेसिफिकेशन को स्पष्ट रूप से थाईलैंड के टेक पब्लिकेशन के जरिए लीक किया गया था, लेकिन वह रिपोर्ट अब उपलब्ध नहीं है। हालांकि, एक ज्ञात टिप्सटर ने ट्विटर पर इस स्मार्टफोन की लीक हुई जानकारी को पोस्ट किया है।
 

Realme X3 SuperZoom specifications (expected)

ट्वीट के अनुसार, रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले होगा। यह Snapdragon 855+ चिपसेट पर काम करेगा और 12 जीबी LPDDR4X रैम और 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज पर के साथ आएगा।
Advertisement

इसमें Realme X3 SuperZoom के कैमरा की जानकारी भी दी है। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.3 अपर्चर और 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा लेंस होगा। इसके अलावा इसमें एफ/3.4 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सेल का सेंसर होगा, जो 5x ऑप्टिकल और 60x डिज़िटल ज़ूम सपोर्ट करेगा। इसका चौथा कैमरा एफ/2.4 अपर्चर वाला मैक्रो लेंस होगा, जिसका रिजॉल्यूशन 2-मेगापिक्सल होगा। Realme X3 SuperZoom के फ्रंट में दो कैमरा होंगे, जिनमें से एक 32-मेगापिक्सल सेंसर होगा, लेकिन दूसरे की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

ट्वीट में यह भी दावा है कि Realme फोन 30W Dart Flash Charge सपोर्ट के साथ 4,200mAh बैटरी से लैस होगा।
Advertisement

तस्वीरों की बात करें तो इनमें हम यह देख सकते हैं कि कथित रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम में स्क्रीन के ऊपरी बायें कोने पर लंबा होल-पंच डिज़ाइन होगा, जिसमें दो सेल्फी कैमरा सेंसर मौजूद होंगे। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा, जो पावर बटन में होगा। टिपस्टर यह भी दावा करता है कि इसमें 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक या माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं होगा। फोन को दो रंग के विकल्पों में पेश किया जा सकता है, जिनमें आर्कटिक व्हाइट और ग्लेशियर ब्लू शामिल होंगे।


Advertisement
इस लीक में केवल इतनी ही जानकारी दी गई है, लेकिन हम रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम के पहले भी कुछ लीक्स देख चुके हैं। Realme India के सीईओ माधव शेठ ने एक ट्वीट के जरिए यह पहले ही टीज़ कर दिया है कि फोन में  60x ज़ूम सपोर्ट होगा। प्रोसेसर और बैटरी की क्षमता को इस महीने की शुरुआत में एक और टिपस्टर द्वारा लीक किया गया था। इसके अलावा, एक कथित ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट की लिस्टिंग में कथित Realme X3 SuperZoom को मॉडल नंबर RMX2086 के साथ लिस्ट किया गया था, जिससे पता चला था कि फोन में ब्लूटूथ v5.1 होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  7. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.