Realme X3 SuperZoom में हो सकती है 4,200 एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर

दावा किया गया है कि Realme X3 SuperZoom कीमत 20,000 रुपये से ऊपर होगी। गौरतलब है कि रियलमी एक्स3 सुपर ज़ूम स्मार्टफोन को Realme X3 सीरीज़ का हिस्सा होना चाहिए, जिसके लॉन्च की तारीख का ऐलान अब तक नहीं किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 मई 2020 14:39 IST
ख़ास बातें
  • Realme X3 SuperZoom की कीमत 20,000 रुपये से ज़्यादा हो सकती है
  • रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम में मिल सकती है एमोलेड स्क्रीन
  • 30 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस होगा रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम

Realme X3 SuperZoom कई दिनों से सुर्खियों में

Realme X3 SuperZoom हाल ही में कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट हो चुका है और अब इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन लीक हुई है। अब स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता और फास्ट चार्जिंग क्षमता के बारे में जानकारी हासिल हुई है। खबर के अनुसार, रियलमी एक्स3 सुपर ज़ूम फोन मिड-अपर सेगमेंट में शामिल होगा, जिसमें स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा स्पेसिफिकेशन को लेकर कई अन्य जानकारी भी सामने आईं है। बता दें, हाल ही में यह फोन Bluetooth SIG साइट पर लिस्ट हुआ था, इसके बाद ही फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक हुई है। इस साइट पर यह फोन ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ लिस्ट था।  

टिप्सटर सुधांशू अंभोरे ने स्पेसिफिकेशन लीक करते हुए बताया कि Realme X3 SuperZoom स्मार्टफोन 4,200 एमएएच बैटरी के साथ आएगा, जिसमें 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस फोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ एमोलेड डिस्प्ले स्क्रीन दी जाएगी। केवल स्पेसिफिकेशन ही नहीं टिप्सटर ने स्मार्टफोन की कीमत का भी खुलासा किया, उनके अनुसार इस फोन की कीमत 20,000 रुपये से ऊपर होगी। गौरतलब है कि रियलमी एक्स3 सुपर ज़ूम स्मार्टफोन को Realme X3 सीरीज़ का हिस्सा होना चाहिए, जिसके लॉन्च की तारीख का ऐलान अब तक नहीं किया गया है।

इससे पहले Realme X3 स्मार्टफोन TENAA वेबसाइट पर हाल ही में लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग से जानकारी मिली थी कि यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। यहां प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का और दो सेंसर्स दो मेगापिक्सल के होंगे। सेल्फी के लिए इस फोन में दो कैमरे दिए गए हैं एक 16 मेगापिक्सल सेंसर और दूसरा 2 मेगापिक्सल सेंसर, जो होल-पंच डिज़ाइन के साथ स्थित होंगे। लिस्टिंग के अनुसार, फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा व ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लैस होगा और इसमें ब्लू ग्रेडिएंट फिनिश मिलेगा। रियलमी एक्स3 4,100 एमएएच की बैटरी के साथ साथ लिस्ट किया गया था।

फोन के नाम से माना जा सकता है कि रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम फोन में पेरिस्कोप लैंस में दिया जा सकता है, हालांकि कैमरा को लेकर जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जैसा कि हमने बताया, कंपनी ने अभी तक रियलमी एक्स3 सीरीज़ के लॉन्च का ऐलान नहीं किया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.