Realme X3 SuperZoom और Realme X3 को नए अपडेट में मिला जून 2020 सिक्योरिटी पैच

Realme X3 और Realme X3 SuperZoom फोन की पहली सेल 20 जून को Flipkart और Realme.com पर आयोजित की जाएगी। ऐसे में कंपनी द्वारा ज़ारी किया गया यह लेटेस्ट अपडेट केवल रिव्यूवर्स और एडवांस यूज़र्स के लिए है, जिनके पास यह दोनों स्मार्टफोन आ चुके हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 जून 2020 11:38 IST
ख़ास बातें
  • Realme X3 सीरीज़ का लेटेस्ट अपडेट सिस्टम स्टेब्लिटी में लाया है सुधार
  • केवल भारतीय यूज़र्स के लिए जोड़ा गया है Realme PaySa ऐप
  • इस अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न RMX2081_11_A.31 है

Realme X3 सीरीज़ अपडेट का साइज़ 195 एमबी है

Realme X3 SuperZoom और Realme X3 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च होते ही नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह नया अपडेट जून 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है, इसके साथ ही सिस्टम स्टेब्लिटी बेहतर हुई है और कुछ अहम कमियों को भी दूर किया गया है। अपडेट को OTA ओवर द एयर माध्यम से रोलआउट किया गया है, जो हमारे रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम रिव्यू यूनिट में आ चुका है। रियलमी एक्स3 और रियलमी एक्स2 सुपरज़ूम भारत में कुछ दिन पहले ही लॉन्च किए गए हैं और जिन यूज़र्स ने स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर किया है, माना जा रहा है कि या तो उनके डिवाइस में यह अपडेट प्री-इंस्टॉल आएगा या फिर उन्हें यह ऑउट-ऑफ-द-बॉक्स उपलब्ध होगा।

Realme X3 SuperZoom और Realme X3 के इस लेटेस्ट अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न एक जैसा ही है, वो है RMX2081_11_A.31। वहीं, इस अपडेट का साइज़ 195 एमबी है। हमने यह पुष्टि की है कि यह लेटेस्ट अपडेट हमारे रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम रिव्यू यूनिट में आ चुका है, इसके साथ ही GSMArena की रिपोर्ट बताती है कि रियलमी एक्स3 स्मार्टफोन को भी यह अपडेट मिला है। जितनी जल्दी ही आपको यह अपडेट प्राप्त होता है उतना ही जल्दी इसे अपडेट कर लीजिए, क्योंकि यह अपडेट केवल कुछ महत्वपूर्ण फिक्स लेकर ही नहीं आया है, बल्कि इस अपडेट में आपको लेटेस्ट जून 2020 सिक्योरिटी पैच भी मिलने वाला है। अगर आपको अपडेट की नोटिफिकेशन नहीं मिली है, तो आप इसे मैनुअली सेटिंग्स में जाकर देख सकते हैं।

गौरतलब है कि यह दोनों ही डिवाइस भारत में कुछ दिन पहले ही लॉन्च किए गए हैं, ऐसी स्थित में ज्यादातर लोगों के पास फिलहाल यह लेटेस्ट फोन नहीं है। रियलमी एक्स3 और रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम की सेल अभी शुरू नहीं की गई है, केवल दोनों फोन की प्री-बुकिंग चालू है। दोनों ही फोन की पहली सेल 20 जून को Flipkart और Realme.com पर आयोजित की जाएगी। ऐसे में कंपनी द्वारा ज़ारी किया गया यह लेटेस्ट अपडेट केवल रिव्यूवर्स और एडवांस्ड यूज़र्स के लिए है, जिनके पास यह दोनों स्मार्टफोन आ चुके हैं।

चेंजलॉग की बात करें, तो रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम और रियलमी एक्स3 अपडेट भारतीय यूज़र्स के लिए Realme PaySa पेमेंट ऐप लेकर आया है। इस अपडेट में Realme Link सपोर्ट भी जोड़ा गया है और यह स्क्रीन ब्राइटनेस ऑप्टिमाइज़ करता है। यह अपडेट साइड फिंगरप्रिंट सेंसर में कभी-कभी होने वाली हीटिंग समस्या और डिवाइस क्रेश समस्या को भी सुधारता है। रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम और रियलमी एक्स3 अपडेट फोटोग्राफी क्वालिटी को ऑप्टिमाइज़ करता है और कैमरा की कुछ समस्याओं में भी सुधार करता है। इन सब के अलावा यह लेटेस्ट अपडेट ओवरऑल सिस्टम स्टेब्लिटी को भी सुधारता है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great zoom performance in daylight
  • 120Hz display
  • Excellent app and gaming performance
  • Solid battery life
  • Good build quality
  • Bad
  • Cameras struggle in low light
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  2. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  2. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  3. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
  4. अब घर बैठे प्रिंट करें फोटो! Xiaomi का नया ब्लूटूथ प्रिंटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  6. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  7. Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  8. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  9. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  10. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.