Realme X3 SuperZoom आज होगा लॉन्च, घर बैठे यहां देखे इवेंट को लाइव

Realme X3 SuperZoom की हालिया लीक्स के मुताबिक, स्मार्टफोन 6.57-इंच के फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट होगा, जिसे 12 जीबी तक रैम के साथ जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 मई 2020 09:44 IST
ख़ास बातें
  • Realme X3 SuperZoom 60x ज़ूम सपोर्ट से होगा लैस
  • भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा लॉन्च इवेंट
  • फोन के लॉन्च को अपने सोशल मीडिया चैनलों पर लाइवस्ट्रीम करेगी रियलमी

Realme X3 SuperZoom भारतीय समयानुसार आज दोपहर 2 बजे लॉन्च होगा

Realme X3 SuperZoom आज लॉन्च होने जा रहा है। चीनी कंपनी यूरोप में नए स्मार्टफोन के लॉन्च की घोषणा करने के लिए एक लाइवस्ट्रीम भी दिखाएगी, जिसे लोग घर बैठे देख सकेंगे। रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम का नाम ही बताता है कि यह स्मार्टफोन कैमरा पर खासा फोकस करेगा और कंपनी पहले ही पुष्टी कर चुकी है कि यह स्मार्टफोन 60x ज़ूम क्षमताओं के साथ आएगा। इसके अलावा यह भी टीज़ किया जा चुका है कि Realme X3 SuperZoom का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम के साथ, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आज अपने फिटनेस बैंड और ट्रू वायरलेस (TWS) ईयरबड्स को भी लॉन्च करेगी।
 

Realme X3 SuperZoom launch livestream details

रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम का लॉन्च इवेंट आज सुबह 10:30 बजे सीईटी (दोपहर 2 बजे आईएसटी) से शुरू होगा। डिजिटल इवेंट को कंपनी की वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों पर होस्ट किया जाएगा, जिसमें Facebook, Twitter और Youtube शामिल हैं। इसके अलावा उम्मीद है कि कंपनी Realme X3 SuperZoom के साथ अपने अन्य प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च करेगी। इन नए प्रोडक्ट्स में Realme Buds Air Neo और Realme Band शामिल हो सकते हैं। रियलमी बड्स एयर नियोस को कंपनी ने सोमवार को भारत में लॉन्च किया था।
 

Realme X3 SuperZoom specifications (expected)

रियलमी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम हाई-ज़ूम सपोर्ट के साथ आएगा। नए फोन को 120Hz डिस्प्ले के साथ आने के लिए भी कहा गया है। इसके अलावा Realme India के सीईओ माधव सेठ ने भारतीय बाजार में Realme X3 SuperZoom के लॉन्च की पुष्टी करते हुए इसमें शामिल डेडिकेटेड ज़ूम सपोर्ट को भी टीज़ किया था।

यदि हम हालिया अफवाहों पर जाएं, तो Realme X3 SuperZoom 6.57-इंच के फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट होगा, जिसे 12 जीबी तक रैम के साथ जोड़ा जाएगा। स्मार्टफोन में 4,200mAh बैटरी शामिल होगी, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा फोन में कुल छह कैमरे होने की अफवाह है - पीछे की तरफ चार और सामने की तरफ दो। Realme X3 SuperZoom के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होने की अफवाह है। हालांकि फ्रंट-फेसिंग कैमरा सेटअप में 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होने का अनुमान लगाया गया है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great zoom performance in daylight
  • 120Hz display
  • Excellent app and gaming performance
  • Solid battery life
  • Good build quality
  • Bad
  • Cameras struggle in low light
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  9. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.